Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची से अगवा छात्रा बरामद, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    रांची से अगवा छात्रा बरामद, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 31, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी के व्यस्तम इलाका सिरमटोली चौक से बुधवार की सुबह एक स्कूली छात्रा को अगवा कर लिया गया। ई रिक्शा से स्कूल जा रही छात्रा को अगवा करने के क्रम में अपराधियों ने सिरमटोली चौक के समीप फायरिंग भी की। सरेराह हुई इस घटना के बाद हरकत में आयी पुलिस ने काफी सक्रियता दिखायी। पड़ोस से 10 जिलों की पुलिस की मदद ली और सभी जगह सघन चेकिंग शुरू कर दिया। अपहरण के दो घंटे के अंदर ही अगवा स्कूली छात्रा को रामगढ़ के कुज्जू से सकुशल बरामद कर लिया गया। पकड़े जाने के डर से अपराधियों ने उसे कुज्जू में कार से उतार कर फरार हो गये थे। हालांकि इस घटना के छह घंटे के अंदर ही पुलिस ने इस वारदात में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक नंबर प्लेट बदलने वाले को भी गिरफ्तार किया गया है।

    डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार रात प्रेस वार्ता में बताया कि घटना में शामिल चारों अपराधी ने अपना छद्म नाम अपराध के दौरान रखा था ताकि पीड़ित पक्ष को या पुलिस को असली अपराधी का नाम पता नहीं चल पाए। अपराधियों ने अपना छदम नाम हसबुल्ला, सुनील, बिट्टू और प्रीतम रखा था। गिरफ्तार अपराधियों में रुद्रांशु विश्वकर्मा, ऋषभ वर्मन, विकास कुमार शामिल है। जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। इन अपराधियों को गोला के करीब से पकड़ा गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुंडई कार और हथियार को भी बरामद कर लिया है।

    बरामद हथियार में एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक खोखा के अलावा, दो स्मार्टफोन, नकद बावन सौ रुपये शामिल है। चारों आरोपितों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि छात्रा को अगवा किये जाने के सही कारण का पता चल सके। बताया जा रहा है कि पकड़े गये सभी अपराधी रांची के ही रहने वाले हैं।

    एसएसपी ने बताया कि जिस कार का इस्तेमाल छात्रा को अगवा करने में किया गया था, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी था। इस कार का रजिस्ट्रेशन किसी दूसरे के नाम पर है। इससे यह स्पष्ट है कि अपराधियों ने पूरी साजिश रचकर इस घटना को अंजाम दिया था। बताया गया कि छात्रा की बरामदगी में मांडू थाना प्रभारी सदानंद की बहादुरी सामने आयी। रांची पुलिस से लड़की के अपहरण की सूचना मिलने के बाद पूरी रामगढ़ पुलिस सड़क पर निगरानी कर रही थी। इसी बीच मांडू और कुजू के बीच एक कार काफी रफ्तार से भागती हुई दिखाई दी। मांडू थाना प्रभारी ने उस कार का पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख अपराधी कार को और भी तेज भगाने लगे थे। हालांकि पकड़े जाने के डर से अपराधियों ने छात्रा को चलती कार से कुजू में बैंक के पास सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गये थे। एसएसपी ने कहा कि रांची पुलिस उस व्यक्ति को गोपनीय रूप से सम्मानित करेगी जिसने घटना के वक्त अपराधियों के द्वारा उपयोग की गई गाड़ी का नंबर नोट कर पुलिस को बताया था।

    उल्लेखनीय है कि छात्रा हर दिन की तरह ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी। सिरमटोली के पास हुंडई कार से अपराधी पहुंचे और ई-रिक्शा को पीछे से धक्का मार दिए। इसके बाद दो बदमाश नीचे उतरे जो चेहरे पर मास्क लगये हुए थे। अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की और छात्रा को ई रिक्शा से जबरन खींच कर कार में बैठा लिया और सुजाता चौक होते हुए मेकॉन की ओर फरार हो गये थे।

    फिरौती के लिए छात्रा को किया गया था अगवा : पुलिस
    डीआईडी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से प्रारंभिक पूछताछ में यह ज्ञात हुआ है कि उन लोगों ने छात्रा को फिरौती की राशि वसूलने के लिए अगवा किया था। अगवा लड़की को लेकर वे सभी बिहार ले जाने के लिए निकले थे, लेकिन पकड़े गये। मुख्य साजिशकरता रुद्रांशु विश्वकर्मा बताया जा रहा है। वह एक जिम ट्रेनर है और उसने कर्ज उतारने के लिए फिरौती के लिए अपहरण की योजना बनाया था। पूछताछ में सामने आया है कि अपहरण के दौरान गोली चलाने वाला अपराधी ऋषभ बर्मन था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल पहुंचे देवघर, रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों ने किया स्वागत
    Next Article देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 40.57 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
    shivam kumar

      Related Posts

      सीमित साधनों से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचीं देवघर की मुस्कान और मौसम, वॉलीबॉल में रचा इतिहास

      September 1, 2026

      झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में ऑरेंज और 4 में येलो अलर्ट

      September 1, 2026

      सोन नदी खतरे के निशान से ऊपर, पलामू में हाई अलर्ट जारी, छोड़ा गया दो लाख क्यूसेक पानी

      September 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीमित साधनों से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचीं देवघर की मुस्कान और मौसम, वॉलीबॉल में रचा इतिहास
      • झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में ऑरेंज और 4 में येलो अलर्ट
      • सोन नदी खतरे के निशान से ऊपर, पलामू में हाई अलर्ट जारी, छोड़ा गया दो लाख क्यूसेक पानी
      • पलामू में भीख मांगने वाले बच्चों के पेट पर मिले चीरे के निशान, अंग तस्करी की आशंका से हड़कंप
      • यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version