Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»युद्ध की लपटें गाजा से सीरिया पहुंचीं, इजराइल ने सैन्य ठिकानों पर किया हमला
    Breaking News

    युद्ध की लपटें गाजा से सीरिया पहुंचीं, इजराइल ने सैन्य ठिकानों पर किया हमला

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तेल अवीव/यरुशलम/दमास्कस/मॉस्को। फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के इस महीने की सात तारीख को इजराइल पर किए गए बर्बर आक्रमण के बाद उठ रही युद्ध की लपटों में गाजा पट्टी समेत कई देश झुलस रहे हैं। रविवार को गोलान हाइट्स की ओर किए गए रॉकेट हमले के जवाब में इजराइली वायुसेना ने दक्षिणी सीरिया के सैन्य ठिकानों पर रातभर ताबड़तोड़ हमला किया है। साथ ही उत्तरी गाजा में इजराइल की थल और नभ सेना का कहर जारी है। उत्तरी गाजा में आज (सोमवार) तड़के कई स्थानों पर मिसाइल और रॉकेट दागे गए। इस बीच रूस ने अपने एक हवाई अड्डे को छह नवंबर तक के लिए बंद कर दिया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

    कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सीरिया की राजधानी दमास्कस में इजराइल के ताजा हमलों से निपटने की रणनीति तय की जा रही है। इसके अलावा इजराइल ने गाजा पट्टी पर जमीनी हमला न करने की वैश्विक अपील को ठुकरा दिया है। इजराइल की सेना लगातार गाजा पट्टी पर मौजूद हमास के आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर रही है। हमास नियंत्रित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि सात अक्टूबर से आज तक गाजा में मरने वालों की संख्या 8,000 से अधिक हो गई है। इसमें 3,342 बच्चे शामिल हैं।

    रूस ने दागेस्तान एयरपोर्ट बंद कियाः एक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रविवार को रूस के काकेशस गणराज्य के दागेस्तान में इजराइल के नागरिकों और यहूदियों की तलाश कर रही भीड़ ने मुख्य एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया। भीड़ को आशंका थी कि इजराइल से एक उड़ान आ रही है। इस घटना के बाद रूस की विमानन एजेंसी ने कहा है कि भीड़ के हमले के बाद दागेस्तान का मुख्य हवाई अड्डा 6 नवंबर तक बंद रहेगा।

    उत्तरी इजराइल के हाइफा में धमाकाः एक रिपोर्ट्स में आज सुबह उत्तरी इजराइल के सबसे बड़े शहर हाइफा में धमाका होने का दावा किया गया है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने कहा कि सीरिया से दागे गए रॉकेट और मिसाइल खुले इलाकों में गिरे हैं। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।

    आतंकी संगठन हमास नहीं जाने दे रहा विदेशी नागरिकों को मिस्रः इस युद्ध के बीच व्हाइट हाउस के मुख्य सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा है कि मिस्र गाजा छोड़ने के इच्छुक अमेरिकियों और अन्य विदेशी नागरिकों को रास्ता देने को तैयार है पर इसमें हमास बाधा बन रहा है। हमास इन लोगों को गाजा से बाहर नहीं जाने दे रहा। वह इसके लिए मांग रख रहा है।

    हमास के पतन के बाद की इजराइली योजनाः एक अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गाजा में हमास के पतन के बाद इजराइल ने यहां के नागरिकों को मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में स्थानांतरित करने की योजना को मूर्तरूप दिया है। यह क्षेत्र 1982 से 2000 तक इजराइल की सेना के कब्जे में रहा है। मगर मिस्र ने इजराइल की इस योजना पर कड़ी आपत्ति जताई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री पटनायक ने मंत्री मारांडी को विजयनगरम जाने का निर्देश दिया
    Next Article कांग्रेस देश को जातिवाद के खाँचों में बाँटने की कोशिश कर रही : बृजमोहन
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से बिहार में बंधक बनाए गए झारखंड के आठ श्रमिक मुक्त

      November 10, 2026

      भारतीयों के खिलाफ बढ़ रही नफरत, गजाला हाशमी ने अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेट्स के समर्थन की अपील की

      November 4, 2026

      नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौत; तीन लोग घायल

      November 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version