जेडीयू से इस्तीफा देकर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले आरसीपी सिंह ने गुरुवार (11 मई) को दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ले ली. दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी में शामिल कराया. इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी उपस्थिति रहे. पार्टी जॉइन करते ही आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया. मीडिया को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि सब नीतीश कुमार को पीएम कहते हैं. वो खुद भी नीतीश कुमार को पीएम मानते हैं. वो तो पहले ही कह चुके हैं कि नीतीश बाबू पीएम थे, पीएम हैं और पीएम ही रहेंगे लेकिन पीएम का मतलब क्या होता है पलटी मार. पहचान क्या बनी है. बताइए कि आपने कितनी बार विश्वासघात किया है.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



