सुपौल। बिहार की शोक कही जाने वाली कोसी नदी के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कोसी बराज पर पानी का डिस्चार्ज बढ़कर 71,330 क्यूसेक के पार पहुँच गया है, जिसके कारण नदी उफान पर है। पानी के बढ़ते भारी दबाव को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा कोसी बराज के 8 फाटकों को खोल दिया गया है।

दूसरी ओर, सीमा पार नेपाल के बराहक्षेत्र में भी लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार, बराहक्षेत्र में जलप्रवाह 46,600 क्यूसेक दर्ज किया गया है और इसके लगातार बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। नेपाल से आने वाले इस पानी के कारण बिहार के सीमावर्ती इलाकों में खतरा और बढ़ सकता है।

फिलहाल, जल संसाधन विभाग और स्थानीय जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर चौबीसों घंटे पैनी नजर बनाए हुए हैं। नदी के बढ़ते जलस्तर और उफान को देखते हुए तटवर्ती और निचले क्षेत्रों के ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अभी नियंत्रण में है और किसी बड़े खतरे की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन एहतियातन प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version