Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गैंगरेप: आरोपियों का सुराग देने पर एक लाख रुपये का इनाम
    Breaking News

    गैंगरेप: आरोपियों का सुराग देने पर एक लाख रुपये का इनाम

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 15, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी में बोर्ड टॉपर छात्रा के साथ गैंगरेप के आरोपियों का सुराग देने वाले पर एसआईटी ने इनाम की घोषणा की है। एसआईटी का नेतृत्व कर रही नूंह की एसपी नाजनीन भसीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि आरोपियों का सुराग देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। एसआईटी ने पीड़िता के साथ रेप की पुष्टि की है। हालांकि घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से प्रशासन सवालों के घेरे में है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सेना में काम करता है।

    हरियाणा के डीजीपी बीएस संधु ने बताया, ‘मुख्य आरोपी सेना का जवान है और उसकी पोस्टिंग राजस्थान में है। हम उसके खिलाफ वॉरंट लेंगे। अन्य दो आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।’
    इसके बाद एसपी नाजनीन भसीन ने मीडिया को बताया कि आरोपी घटना वाली रात (12 सितंबर) को ही फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। नाजनीन ने कहा, ‘हमारी पहली प्राथमिकता दोषियों को पकड़ने की है। जब तक वे गिरफ्तार नहीं हो जाते हम मामले की ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते।’ साथ ही नाजनीन ने यह भी कहा कि एसआईटी इस मामले में कोई कोताही नहीं बरतेगी और तेजी से मामले पर काम कर रही है। एसआईटी मामले की जांच के लिए घटना वाली जगह का मुआयना कर रही है।
    उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अगर किसी को कोई भी जानकारी मिलती है आरोपियों के खिलाफ या फिर पुलिस कार्रवाई की लापरवाही पर तो उन्हें तुरंत सूचित करें। इससे पहले नाजनीन भसीन ने पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात की। बता दें कि पीड़िता के पिता ने कहा था कि इस मामले में 3 से ज्यादा आरोपी शामिल हो सकते हैं।

    इस पर एसपी का कहना है कि उन्हें अभी तक 3 आरोपियों के खिलाफ ही शिकायत मिली है जिनकी पहचान हो चुकी है। इनके नाम पंकज, मनीष और नीशू हैं। इनके अलावा किसी अन्य के बारे में कोई सूचना नहीं है। इस बारे में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हीं से पूछताछ की जाएगी।

    मामले का कोई अहम गवाह नहीं : हालांकि इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई गवाह नहीं मिला है। बता दें कि 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप बुधवार को हुआ जब कोचिंग सेंटर से घर लौट रही थी। उसी समय बस अड्डे से पंकज और मनीष नाम के दो युवकों ने युवती को लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर लिया। चूंकि आरोपी युवती के गांव के ही रहने वाले थे इसलिए वह उन्हें जानती थी। आरोपी युवती को लिफ्ट देकर उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए जहां उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उससे सामूहिक बलात्कार किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ झारखंड में बंद ऐतिहासिक होगा: डॉ अजय
    Next Article सीएम ने प्रतिदिन एक घंटे श्रमदान का किया आह्वान
    azad sipahi

      Related Posts

      परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर सियासी घमासान, INDIA गठबंधन ने विरोध का किया ऐलान

      November 29, 2026

      रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख

      November 29, 2026

      JSSC-CGL मामला: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी झारखंड सरकार

      November 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर सियासी घमासान, INDIA गठबंधन ने विरोध का किया ऐलान
      • रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख
      • JSSC-CGL मामला: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी झारखंड सरकार
      • अवैध खनिजों पर 10 गुना तक दंड का असर, झारखंड में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी
      • रांची में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version