गिरिडीह। जिला के डुमरी थाना अंतर्गत जामताड़ा के समीप बीते 23 फरवरी को मिली अधेड़ की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है और इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। मृतक की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के बिरेनगड्डा के रहने वाले 45 वर्षीय मंजय शर्मा के रूप में की गयी है। वहीं इस हत्याकांड के मुख्य दो आरोपी पति पत्नी को पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर इस हत्याकांड का खुलासा किया। जिसके बाद कांड में संलिप्त पति पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि छेड़छाड़ से तंग आकर पति पत्नी ने मिलकर मंजय शर्मा की हत्या कर दी थी। गिरफ्तार आरोपी खेमलाल महतो और इसकी पत्नी अंजु देवी ने पुलिस को बताया कि मृतक अकेले में अंजु देवी के साथ छेड़छाड़ कर परेशान करता था।
इसी बात से तंग आकर पति पत्नी ने मृतक के हत्या की प्लानिंग की और उसे अपने घर बुलाकर कुल्हाड़ी, रॉड से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों पति पत्नी ने मिलकर मृतक के शव को प्लास्टिक के बैग में भर कर एक चार पहिया वाहन के माध्यम से डुमरी के जामताड़ा के पास ले जा कर झाड़ियों में फेंक दिया था।
एसपी ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, रॉड और वाहन समेत अन्य सामग्रियां जब्त कर लिया गया है। बताया गया कि फोरेंसिक टीम और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य इकट्ठा किया गया है। बताते चलें कि हत्याकांड के बाद एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान शुरू किया गया था। पुलिस टीम तकनीकी एवं अन्य सूत्रों की मदद से आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया गया। टीम में एसडीपीओ सुमित कुमार के साथ पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार, डुमरी थाना प्रभारी प्रिनन पुलिस बल के साथ शामिल थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



