आज कल फर्जी कॉल कुछ ज्यादा ही बढ़ गई हैं। फर्जी कॉल्स के जरिए जालसाज बैंक अकाउंट तक खाली कर देते हैं और इसके बारे में आपको पता तक नहीं चलता हैं। आपकी इस परेशानी को कम करने के लिए गूगल एक ऐसा फीचर लेकर आया है जिससे आपको ना सिर्फ कॉल करने वाली कंपनी का नाम और लोगो होगा बल्कि उसका कारण भी पता लगेगा।

जब भी कोई बिजनेस अपना फोन नबंर, आपका फोन नंबर और फोन करने की वजह गूगल को बताएगा, तो गूगल इस जानकारी आप तक पहुंचा देगा. अक्सर लोग फेक बिजनेस अकाउंट बनाकर खूब फर्जीवाड़ा करते हैं। ऐसे में आप कॉल आने से पहले ही समझ सकेगें की कॉल का क्या करण हैं और खुद को फर्जीवाड़े से बचा भी सकेगें।


यह फीचर आम यूजर्स के लिए बड़े काम का साबित हो सकता है। इससे यह तो पता चल ही जाएगा कि फोन क्यों आ रहा है, साथ ही आप यह भी तय कर पायेंगे कि फोन रिसीव करें या नहीं। इससे आप मार्केटिंग और फर्जी कॉल्स से भी आसानी से बचा पाएंगे।


अपने सपोर्ट पेज पर गूगल ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि यह फीचर बाय डिफॉल्ट ऑन हो जाएगा। हालांकि, यूजर चाहे तो इसे बंद कर सकते हैं. साथ ही गूगल ने ये भी बताया कि इस फीचर में  सीमाएं भी हैं। यह फीचर पूरी तरह बिजनेस पर निर्भर करता है कि वे पूरी सक्रियता से जानकारी उपलब्ध कराते हैं या नहीं।


गूगल का ये भी कहना है कि जिन कॉल्स को वेरिफाइड का बैज नहीं मिला होगा, जरूरी नहीं कि वे स्पैम कॉल्स ही हों। कंपनी ने बताया कि यह फीचर सिर्फ गूगल फोन ऐप के लिए ही काम करेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version