Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में फरेबियों की सरकार, इसको जाना चाहिए: जेपी नड्डा
    Breaking News

    झारखंड में फरेबियों की सरकार, इसको जाना चाहिए: जेपी नड्डा

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 28, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -हरमू मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का समापन समारोह

    रांची (झारखंड)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि फरेबियों की सरकार है। सरकार में अपराध चरम पर है। भ्रष्टाचार में सरकार आकंठ डूबी हुई है। मुख्यमंत्री के पीछे ईडी पड़ी हुई है। यह ऐसी सरकार है, जहां शराब माफिया, लैंड-सैंड माफिया दनदना रहे हैं। ऐसी सरकार को जाना चाहिए।

    नड्डा रांची के हरमू मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस आदिवासियों के नाम पर राजनीति करती है। आदिवासियों को जितना नुकसान हेमंत की सरकार में हुआ है, उतना पहले किसी दूसरी सरकार में नहीं हुआ है। इस सरकार का जाना तय है लेकिन झारखंड की भोली जनता एक बात समझ ले भाजपा की सरकार जब सत्ता पर बैठती है तो जनता की सेवा के लिए बैठती है। जब जेएमएम और कांग्रेस के लोग सत्ता पर बैठते हैं तो अपनी सेवा के लिए बैठते हैं।

    भाजपा अध्यक्ष ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर तोड़े जा रहे हैं। शिव बारात को रोका जाता है। ऐसी सरकार जो तुष्टिकरण से युक्त हो, भ्रष्ट हो उसे वापस नहीं आने देंगे। एक समय था जब भाजपा की सरकार थी तो नक्सल पर नियंत्रण था। आज नक्सलियों की हालत क्या है। वह दनदना रहे हैं। आज राज्य में रेप हो रहा है। लूट हो रही है। यह जंगल राज बनाकर रखा है। मैं बाबूलाल और भाजपा को बधाई देना चाहता हूं कि सही पर बाबूलाल ने जनता को जगाया है।

    राज्य के हिस्से जो काम आया उसका बंटाधार हुआ
    नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि झारखंड में सात हजार सात सौ 91 किमी की हाइवे है। एक हजार एक सौ करोड़ की लागत से एम्स बनाकर दिया। चार साल के अंदर देवघर का मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हुआ। जो काम प्रदेश के हाथ पड़ा उसका बंटाधार हो गया लेकिन मोदी के हाथ जो काम लगा उसका विकास हो गया। विश्व स्तर का रेलवे स्टेशन बनकर आयेगा यह तय है। जेपी नड्डा ने गोड्डा, गढ़वा, देवघर और रांची में होने वाले विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पीएम मोदी का रिपोर्ट कार्ड आपके सामने रखा है।

    आदिवासियों के नाम पर सिर्फ वोट की राजनीति
    उन्होंने कहा कि आदिवासियों की चर्चा तो बहुत लोगों ने की लेकिन जनजातीय गौरव दिवस के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनाने का फैसला लिया। हम यहां के बारे में सुनते थे लेकिन मौजूदा सरकार ने कभी यहां का दर्द नहीं समझा। अटल बिहारी वाजपेयी थे, जिन्होंने झारखंड की स्थापना की। झारखंड में अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा याद किए जायेंगे। हेमंत सोरेन ने ट्राइबल की चर्चा की। इसी नाम पर वोट मांगे और जितना नुकसान हेमंत सरकार ने आदिवासियों का किया उतना किसी ने नहीं किया।

    हेमंत सरकार ने वोट की राजनीति के लिए धर्मांतरण पर आंख मूंद ली
    जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा की सरकार और भाजपा के कार्यकर्ता जब सत्ता पर बैठते हैं, तो लोगों की सेवा के लिए बैठते हैं। लोगों के काम करने के लिए बैठते हैं। झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए बैठते हैं लेकिन जब झामुमो के लोग सत्ता पर बैठते हैं, तो वो अपनी सेवा के लिए बैठते हैं। मेवा खाने के लिए बैठते हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने वोट की राजनीति के लिए धर्मांतरण पर आंख मूंद ली। वोट की राजनीति, धर्मांतरण पर मौन स्वीकृति देना यह बताता है कि वह वोट के लिए हर कुछ करने के लिए तैयार है। ये बताता है कि हेमंत सोरेन को आदिवासियों की संस्कृति की नहीं सिर्फ वोट की चिंता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने झारखंड के युवाओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सौंपे नियुक्ति पत्र
    Next Article आईसीसी चेयरमैन ने भी उठाया ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच का लुत्फ
    azad sipahi

      Related Posts

      गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश

      November 12, 2026

      झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई

      November 12, 2026

      झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी

      November 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version