Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»ठीक हो चुके लोग प्लाज्मा दान करने आगे आयें : हेमंत
    ताजा खबरें

    ठीक हो चुके लोग प्लाज्मा दान करने आगे आयें : हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में झारखंड ने एक और ऐतिहासिक कदम आगे बढ़ाया है। कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके लोगों के प्लाज्मा का इस्तेमाल अब अन्य कोरोना संक्रमितों के इलाज में किया जायेगा, ताकि उनकी जान बचायी जा सके। इसके लिए प्लाज्मा थेरेपी तकनीक का उपयोग शुरू किया जा रहा है। सीएम ने मंगलवार को रिम्स के ब्लड बैंक में प्लाज्मा बैंकिंग प्रणाली का उद्घाटन करते हुए ये बातें कहीं।

    कोरोना मरीजों के इलाज में कारगर है प्लाज्मा थेरेपी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां विधिवत रूप से प्लाज्मा एकत्रित करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है और इसे अन्य मेडिकल कॉलेजों तथा अस्पतालों में भी शुरू करने की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लाज्मा दान की गति को तेज करने के लिए सरकार सभी समुचित कदम उठायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अभी तक इसके इलाज के लिए कोई कारगर दवा या वैक्सीन नहीं आयी है। ऐसे में प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में कारगर होता दिखाई दे रहा है। देश के कई राज्यों में इस तकनीक से कोविड के मरीजों का इलाज हो रहा है। इसी वजह से झारखंड सरकार ने भी राज्य में इसका इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में स्वस्थ हो चुके कोरोना मरीजों का प्लाज्मा एकत्रित किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके।

    पहले दिन प्लाज्मा दान के लिए चार डोनर आये सामने
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लाज्मा दान बैंकिंग प्रणाली की शुरुआत के मौके पर चार वैसे डोनर अपना प्लाज्मा दान करने के लिए सामने आये हैं, जो कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं। यह साहसिक और सामाजिक सद्भाव का परिचायक है। इनके प्लाज्मा से कोरोना संक्रमितों की जान बचायी जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने इन चारों डोनरों से मुलाकात कर उन्हें प्लाज्मा दान के पुण्य काम के लिए धन्यवाद दिया।

    प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आयें लोग
    मुख्यमंत्री ने वैसे लोगों, जो कोरोना को मात दे चुके हैं, से प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उनके प्लाज्मा से अन्य मरीजों को ठीक किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभायें और कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही जंग मे सरकार का साथ दें।

    कोरोना योद्धाओं को किया सलाम
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए कोरोना वारियर्स जी-जान से जुटे हुए हैं, चाहे वे डॉक्टर, नर्स, पारा मेडिकल कर्मी, पुलिस और सफाईकर्मी या कोई अन्य हों। इनमें से कई लोग संक्रमित हो चुके हैं, लेकिन अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हट रहे हैं। ये सभी कोरोना वारियर्स बधाई के पात्र हैं।

    ये रहे उपस्थित
    इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, रिम्स की प्रभारी निदेशक डॉ मंजू गाड़ी और मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद समेत कई अन्य पदाधिकारी और रिम्स के चिकित्सक मौजूद थे।
    पलामू में कोरोना टेस्टिंग लैब का उद्घाटन आज
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को पलामू मेडिकल कॉलेज में वायरोलॉजी और कोरोना टेस्टिंग लैब का आॅनलाइन उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे से होगा।

    Healed people come forward to donate plasma: Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकंबल घोटाले में पीइ दर्ज करने का आदेश
    Next Article कोरोना से मणिपुर में पहली मौत, 56 वर्षीय युवक ने RIMS में दम तोड़ा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      कोकर से लापता बच्ची का मिला शव! पहचान करने में जुटी पुलिस; बुलाई गई FSL टीम

      May 12, 2026

      सोमा मुंडा हत्याकांड: परिजनों से मिले भाकपा माले नेता, न्याय के लिए आंदोलन की चेतावनी

      January 14, 2026

      IAS विनय चौबे को बड़ा झटका: हाइकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

      January 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पर्व-त्योहारों से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, इटकी में अवैध नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
      • बारिश से बेपटरी हुई दुर्गा पूजा की रौनक, पंडालों की चमक फीकी पड़ी और दुकानदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के लिए नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया तेज, कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
      • नेमरा: एक गांव, एक सपना और संघर्ष की ऐसी विरासत, जिसने झारखंड को नयी पहचान दी
      • नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 333 करोड़ के राहत कार्यक्रम मंजूर, 487 करोड़ के प्रस्ताव विचाराधीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version