रांची। झारखंड की पहली कोरोना पीड़ित महिला को मंगलवार की रात रिम्स में बनाये गये कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया। मलेशियाई महिला को राजधानी रांची के खेलगांव स्थित क्वारेंटाइन सेंटर से रिम्स लाने पर उसका पति भी साथ में ही अस्पताल में रहने को लेकर अड़ गया। इससे पहले क्वारेंटाइन सेंटर से रिम्स आने में भी महिला ने काफी आनाकानी की। बाद में पति के साथ में एंबुलेंस से उसे रिम्स लाया गया, यहां उसका पति भी साथ में रहने पर अड़ा रहा, लेकिन बाद में पुलिस-प्रशासन के समझाने और चिकित्सकों की सलाह के बाद उसका पति फिर से उसी एंबुलेंस से खेलगांव स्थित क्वारंटाइन सेंटर लौट गया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

