Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भारत-वेस्टइंडीज T20 का ऐसा क्रेज, टिकट के लिए रातभर रांची स्टेडियम के बाहर डटे फैन्स
    Jharkhand Top News

    भारत-वेस्टइंडीज T20 का ऐसा क्रेज, टिकट के लिए रातभर रांची स्टेडियम के बाहर डटे फैन्स

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 5, 2026Updated:October 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड की राजधानी रांची इस समय क्रिकेट के रंग में रंगी हुई है। जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह 9 बजे से टिकटों की ऑफलाइन बिक्री शुरू होते ही स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमियों की लंबी कतारें लग गईं, और देखते ही देखते यह कतारें मीलों तक पहुंच गईं।

    रातभर का इंतजार, सुबह से लगी कतारें

    टिकट हासिल करने की होड़ का आलम यह रहा कि बिहार और झारखंड के अलग-अलग जिलों से पहुंचे प्रशंसक रविवार रात से ही स्टेडियम परिसर के आसपास डट गए थे। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात में कतार लगाने की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन सोमवार सुबह 7 बजे से दर्शकों को कतार में खड़ा कराया गया और ठीक 9 बजे से टिकटों की बिक्री शुरू हुई। स्टेडियम के पश्चिमी गेट के पास बनाए गए टिकट काउंटर पर दर्शकों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। कतार में महिलाएं, पुरुष और युवा सभी बड़ी संख्या में नजर आ रहे हैं।

    बिहार से रांची पहुंचे निखिल सिंह ने बताया कि वह टिकट लेने के लिए कल से ही लाइन में लगे हुए थे। इसके बावजूद क्रिकेट मैच देखने की उत्सुकता कम नहीं हुई और उन्होंने अपनी बारी का इंतजार कर टिकट खरीदा। टिकट मिलने के बाद दर्शकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

    टिकट की कीमत और काउंटर की व्यवस्था

    मैच के लिए टिकटों की कीमतें 1,600 रुपये से लेकर 18,000 रुपये तक रखी गई हैं। क्रिकेट प्रेमियों के बीच लोकप्रिय धोनी पवेलियन के टिकट की कीमत 10,000 रुपये बताई गई है। विंग ए, बी, सी और डी के लिए टिकट 2,000 से 3,500 रुपये, जबकि ईस्ट और वेस्ट हिल के लिए 1,600 रुपये और हॉस्पिटैलिटी व पवेलियन कैटेगरी में अधिकतम 18,000 रुपये तक की कीमत तय की गई है।

    दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम परिसर में कुल छह टिकट काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें चार आम दर्शकों के लिए और दो महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के लिए निर्धारित हैं। एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही खरीद सकेगा। टिकट काउंटर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे, जिसमें दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। ऑफलाइन टिकटों की बिक्री केवल 5 और 6 अक्टूबर को ही होगी।

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए काउंटर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। हटिया डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस जवानों की तैनाती जेएससीए स्टेडियम के बाहर की गई है। पुलिसकर्मी कतार और आसपास के इलाके में लगातार निगरानी कर रहे हैं। टिकट काउंटर के बाहर मजबूत बैरिकेडिंग की गई है, ताकि कतार को व्यवस्थित रखा जा सके और टिकटों की बिक्री शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके। टिकटों की कालाबाजारी और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए भी प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।

    स्टेडियम की क्षमता और मैच की तैयारियां

    जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स की सीटिंग क्षमता लगभग 35,000 से 40,000 दर्शकों की है, और इसमें 76 कॉर्पोरेट बॉक्स भी हैं। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, और मैच को लेकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) और रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दर्शकों के लिए टिकट, ऑफलाइन काउंटर, सुरक्षा, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।

    Cricket News IND vs WI T20 India vs West Indies India West Indies Match JSCA Stadium ranchi news Ranchi T20 T20 Ticket Sale
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीनगर में मुंबई के नागरिक की जमीन खरीद पर सियासी बवाल, डोमिसाइल कानूनों पर उठे सवाल
    Next Article दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अपराध होने के बाद कार्रवाई नहीं, पहले रोकथाम जरूरी
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में कोढ़ा गैंग से पुलिस की मुठभेड़, सरगना रंगीला के पैर में लगी गोली; दो साथी गिरफ्तार

      October 4, 2026

      बेतला में सेवा यात्रा के रथ पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जयकारे

      October 4, 2026

      झारखंड के 540 छात्रावासों में अब मुफ्त मिलेगा भोजन, 25 हजार विद्यार्थियों को हर माह 3000 रुपए देगी सरकार

      October 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • ‘फॉर्म 6 में किसने बदलाव किया, फैसला सर्वसम्मति से हुआ या बहुमत से?’ CEC के निलंबन की मांग SC ने ठुकराई
      • दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अपराध होने के बाद कार्रवाई नहीं, पहले रोकथाम जरूरी
      • भारत-वेस्टइंडीज T20 का ऐसा क्रेज, टिकट के लिए रातभर रांची स्टेडियम के बाहर डटे फैन्स
      • श्रीनगर में मुंबई के नागरिक की जमीन खरीद पर सियासी बवाल, डोमिसाइल कानूनों पर उठे सवाल
      • रांची में कोढ़ा गैंग से पुलिस की मुठभेड़, सरगना रंगीला के पैर में लगी गोली; दो साथी गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version