Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»ओडिशा के बालेश्वर में गोहत्या के संदेह में दो समुदायों में झड़प के बाद भड़की हिंसा, बेमियादी कर्फ्यू लगाया गया
    देश

    ओडिशा के बालेश्वर में गोहत्या के संदेह में दो समुदायों में झड़प के बाद भड़की हिंसा, बेमियादी कर्फ्यू लगाया गया

    shivam kumarBy shivam kumarJune 18, 2024Updated:June 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर। ओडिशा के बालेश्वर में गोहत्या के संदेह में दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद भड़की हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। यह फैसला सोमवार दोपहर से देररात तक हुए उपद्रव के बाद बिगड़े हालात के मद्देनजर लिया गया। प्रशासन ने शहर के सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया है। अगले आदेश तक सभी दुकानें, बाजार, स्कूल और कॉलेज बंद रहने के आदेश दिए गए हैं।।

    एसपी (बालेश्वर) सागरिका नाथ का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरे शहर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया गया है। उन्होंने नागरिकों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की। एक-दूसरे को मारने-काटने पर आमादा भीड़ ने गोलापोखरी, मोतीगंज और सिनेमा चौक में जमकर हिंसा की है। उपद्रवियों ने कई मोहल्लों में तांडव करते हुए घरों पर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पूर्वी रेंज के आईजीपी डॉ. दीपक कुमार और एसपी सागरिका नाथ ने हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद प्रताप चंद्र षडंगी और बालेश्वर सदर विधायक मानस दत्त ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार दोपहर सुनहट मुख्य सड़क के किनारे नालियों का पानी लाल होता देख स्थानीय लोगों ने संदेह जताया कि यह गोवंश का रक्त है। स्थानीय लोगों ने यह देखकर नाराजगी जताई और विरोध किया। इससे दो समुदायों के कुछ लोगों के बीच तकरार के बाद टकराव की स्थिति उत्पन्न हुई । इस संबंध में एक शिकायतकर्ता से सूचना मिलने पर पुलिस और मीडिया प्रतिनिधि वहां पहुंचे।

    बताया गया है कि इस दौरान सैकड़ों मुस्लिम एकत्र हो गए और शिकायतकर्ताओं पर हमला कर दिया। उन पर पत्थर व कांच की बोतलें फेंकीं। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम को भी इन लोगों ने निशाना बनाया। इनके हमले में एडिशनल एसपी अनिल प्रधान, एसडीपीओ डॉक्टर शशांक शेखर बेउरा, डीएसपी ब्रजमोहन प्रधान, दो अन्य पुलिस अधिकारी व तीन कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान हुए पथराव से 10 से अधिक निर्दोष राहगीर घायल हो गए। इतना ही नहीं बाइक, स्कूटर व चारपहिया वाहनों को रोककर भी हमला किया गया। कुछ मीडिया प्रतिनिधियों पर हमला कर उनके भी कैमरे तोड़ दिए गए। यह बवाव करीब दो घंटे तक चला।

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हालात पर बालेश्वर के जिला मजिस्ट्रेट से चर्चा की। माझी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को खराब नहीं होने दिया जाएगा। ओडिशा शांतिप्रिय राज्य है। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक्ट्रेस अमला पॉल बनी मां, बच्चे को दिया जन्म
    Next Article सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका: राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने दिया इस्तीफा, कहा- ‘एकतरफा प्यार ज्यादा दिन नहीं चलता, इससे अच्छा बेवफा हो जाओ’

      October 13, 2026

      लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन की तैयारी, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

      October 11, 2026

      दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षण संस्थानों के पास बढ़ेगी गश्त, कैब ड्राइवरों का होगा सख्त वेरिफिकेशन

      October 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में 53 सजायाफ्ता कैदियों की रिहाई पर रोक! फहीम खान समेत कई चर्चित नामों के प्रस्ताव खारिज
      • शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका: राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने दिया इस्तीफा, कहा- ‘एकतरफा प्यार ज्यादा दिन नहीं चलता, इससे अच्छा बेवफा हो जाओ’
      • ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के नए राज्यपाल, पलामू से तीन बार रह चुके हैं सांसद
      • चतरा में हथियार और 54 गोलियों के साथ टीएसपीसी समर्थक गिरफ्तार
      • रांची में पेड़ों को बचाने के लिए इंस्टाग्राम पर अनोखी मुहिम, 10 लेन सड़क के लिए काटे जाने हैं करीब 7 हजार पेड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version