Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत ने पहली पारी में बनाये 438 रन; कोहली का शतक, वेस्टइंडीज की सधी शुरुआत
    Breaking News

    भारत ने पहली पारी में बनाये 438 रन; कोहली का शतक, वेस्टइंडीज की सधी शुरुआत

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और यशस्वी जायसवाल ने लगाए अर्धशतक

    पोर्ट ऑफ स्पेन। भारत ने यहां क्वीन्स पार्क ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए। भारत की तरफ से विराट कोहली (121) ने अपने करियर का 29वां शतक लगाया। जबकि रोहित शर्मा (80) , रवींद्र जडेजा (61), रविचंद्रन अश्विन (56) और यशस्वी जायसवाल (57) ने अर्धशतकीय परी खेली।

    जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर वेस्टइंडीज ने 1 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। क्रेग ब्रेथवेट 37 और किर्क मैकेंजी 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज का एकमात्र विकेट तेगनारायन चंद्रपॉल के रूप में गिरा है, जिन्हें रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया है। तेगनारायन ने 33 रन बनाए।

    भारत ने पहली पारी में बनाये 438 रन, कोहली का शतक
    इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए। भारत के लिए विराट कोहली ने अपने करियर का 29 वां शतक लगाते हुए शानदार 121 रन बनाए। कोहली के अलावा रोहित शर्मा (80) , रवींद्र जडेजा (61), रविचंद्रन अश्विन (56) और यशस्वी जायसवाल (57) ने अर्धशतकीय परी खेली।

    इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 139 रन जोड़े। इसी स्कोर पर जायसवाल 57 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद जेसन होल्डर का शिकार बने।

    जायसवाल के बाद बल्लेबाजी करने आये शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर सके और केवल 10 रन बनाकर केमर रोच का शिकार बने।

    155 के कुल स्कोर पर जोमेल वारिकन ने रोहित शर्मा को बोल्ड कर उनकी शानदार पारी का अंत किया। रोहित ने 80 रन बनाए। अजिंक्या रहाणे कुछ खास नहीं कर सके और केवल 8 रन बनाकर शैनन गैब्रियल का शिकार बने। इसके बाद विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने सम्भलकर खेलना शुरू किया और भारतीय टीम का स्कोर 300 के पार ले गए। इस दौरान कोहली ने अपना शतक व जडेजा ने अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी की। 341 के कुल स्कोर पर विराट कोहली 121 रन बनाकर रन आउट हो गए।

    रवींद्र जडेजा भी इसके बाद 61 रन बनाकर केमर रोच का शिकार बने। इसके बाद ईशान किशन और रविचंद्रन अश्विन ने सातवें विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की। 393 के कुल स्कोर पर किशन 25 रन बनाकर जेसन होल्डर का शिकार बने।जयदेव उनादकट (07) और सिराज (00) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए। केमर रोच ने 438 के कुल स्कोर पर अश्विन को बोल्ड कर भारतीय पारी का अंत किया। अश्विन ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 56 रन बनाए। मुकेश तोमर बिना खाता खोले नाबाद लौटे। वेस्टइंडीज की ओर से केमर रोच और जोमेल वारिकन ने 3-3, जेसन होल्डर ने 2 और शैनन गैब्रियल ने 1 विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleG-20 देशों के श्रम और रोजगार मंत्रियों के बीच बनी तीन बिंदुओं पर सहमति
    Next Article बासंती में युवा तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में मिला 19वां स्वर्ण पदक

      October 3, 2026

      ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी: 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

      October 2, 2026

      JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID का शिकंजा, कोडरमा से दो युवक गिरफ्तार

      September 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाईकोर्ट के निर्देश पर खुले बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेट, कर्मचारियों की आवाजाही बहाल
      • पलामू की दुर्गाबाड़ी में सोने-चांदी के आभूषणों से सजा मां दुर्गा का दरबार, 112 साल पुरानी है परंपरा
      • रांची के मुरी में नाबालिग की हत्या से सनसनी, दुष्कर्म की आशंका; SIT जांच की मांग
      • साहिबगंज में सनसनीखेज वारदात: नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति ने फांसी लगाकर दी जान
      • पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा, जामताड़ा के भाजपा नेता बृजकिशोर सिंह समेत दो की मौत, 5 घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version