Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आईपीएल 2024 : सीएसके के खिलाफ कमिंस सहित एसआरएच के तीन तेज गेंदबाजों ने हासिल की खास उपलब्धियां
    स्पोर्ट्स

    आईपीएल 2024 : सीएसके के खिलाफ कमिंस सहित एसआरएच के तीन तेज गेंदबाजों ने हासिल की खास उपलब्धियां

    adminBy adminApril 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाज (एसआरएच) के तीन तेज गेंदबाजों, कप्तान पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार और टी-नटराजन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खास उपलब्धियां हासिल कीं।

    कप्तान पैट कमिंस ने इस मुकाबले में अपने 50 विकेट पूरे किए। मैच के दौरान कमिंस ने चार ओवर में 7.20 की इकॉनमी रेट से 29 रन देकर एक विकेट लिया। उन्हें शिवम दुबे का अहम विकेट मिला।

    कमिंस, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी), कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और अब एसआरएच का प्रतिनिधित्व किया है, ने 46 मैचों में 29.62 की औसत और 8.47 की इकॉनमी रेट से 50 विकेट लिए हैं, जिसमें 4/34 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हैं।

    कमिंस का सर्वश्रेष्ठ सीज़न 2017 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ था, जिसमें उन्होंने 24.86 की औसत से 15 विकेट लिए, जिसमें 2/20 की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी थी।

    आईपीएल 2024 में अब तक चार मैचों में कमिंस ने 24.80 की औसत से पांच विकेट लिए हैं, जिसमें 2/35 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

    वहीं, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार श्रीलंकाई और मुंबई इंडियंस (एमआई) के दिग्गज लसिथ मलिंगा को पछाड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

    अनुभवी तेज गेंदबाज ने सीएसके के खिलाफ मैच में चार ओवर में 7.00 की इकोनॉमी रेट से 28 रन देकर एक विकेट लिया। उन्हें रचिन रवींद्र का विकेट मिला।

    आईपीएल में पुणे वॉरियर्स इंडिया (पीडब्ल्यूआई) और एसआरएच का प्रतिनिधित्व कर चुके भुवनेश्वर ने 164 मैच खेले हैं, जिसमें 26.63 की औसत से 171 विकेट लिए हैं, जिसमें 5/19 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हैं।

    मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के लिए 122 मैचों में 19.79 की औसत से 170 विकेट लिए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/13 का रहा।

    आईपीएल इतिहास में शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 148 मैचों में 21.3 की औसत से 193 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/40 है।

    हैदराबाद के एक अन्य तेज गेंदबाज थंगारासु नटराजन ने भी खास उपलब्धि हासिल की और वह शुक्रवार को एसआरएच के लिए 50 विकेट के आंकड़े तक पहुंच गए।

    टी नटराजन ने हैदराबाद स्थित फ्रेंचाइजी के लिए 43 मैच खेले हैं जहां उन्होंने 8.75 की इकॉनमी रेट से 50 विकेट लिए हैं।

    33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने हैदराबाद में आईपीएल 2024 मैच के 20वें ओवर में सीएसके के डेरिल मिशेल को 13 रन पर आउट करने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। सीएसके के खिलाफ, नटराजन ने एक विकेट लिया और अपने चार ओवर के स्पैल के दौरान 39 रन दिए।

    मैच की बात करें तो एसआरएच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रचिन रवींद्र (12) और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (21 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन) जल्दी आउट हो गए, जिससे सीएसके ने 7.1 ओवर में 54 रन पर 2 विकेट खो दिये।

    इसके बाद शिवम दुबे (24 गेंदों में 45 रन, दो छक्के और चार चौके), रवींद्र जडेजा (23 गेंदों में 31 रन, चार चौके) और अजिंक्य रहाणे (30 गेंदों में 35 रन, दो चौके और एक छक्का) की पारियों ने सीएसके को 20 ओवर में 5 विकेट पर 165 रनों तक पहुंचाया।

    हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार (1/28), टी नटराजन (1/39), कप्तान कमिंस (1/29) और जयदेव उनादकट (1/29), शाहबाज अहमद (1/11) ने 1-1 विकेट लिया।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम को ट्रैविस हेड (24 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की बदौलत 31 रन) और अभिषेक शर्मा (12 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की बदौलत 37 रन, के साथ) ने अच्छी शुरुआत दिलाई और केवल 9.4 ओवर में 106 रन तक ले गए। इसके बाद एडेन मार्कराम ने शानदार अर्धशतक (36 गेंदों में 50 रन, चार चौके और एक छक्का) लगाते हुए अपनी टीम को छह विकेट से जीत दिलाई।

    सीएसके के लिए मोईन अली (2/23) ने दो और दीपक चाहर और महेश थीक्षाना को एक-एक विकेट मिला। अभिषेक को उनकी विस्फोटक पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

    हैदराबाद चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है, जिससे उसे चार अंक मिले हैं। समान जीत-हार अनुपात के साथ सीएसके बेहतर रनरेट के कारण चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबा दीप सिंह हॉकी व बास्केटबॉल टूर्नामेंट: खालसा, हंसराज कॉलेज की शानदार जीत
    Next Article हार्स ट्रेडिंग मामले में डीजी अनुराग गुप्ता और अजय कुमार पर नहीं चलेगा केस
    admin

      Related Posts

      एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में मिला 19वां स्वर्ण पदक

      October 3, 2026

      ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी: 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

      October 2, 2026

      पाकिस्तान पर 19-0 की रिकॉर्ड जीत, सेमीफाइनल में भारत; झारखंड की रोशनी आइंद ने दागे दो गोल

      September 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत
      • महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत
      • टाटीसिलवे स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार तक फैला था नेटवर्क
      • अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पहले हुई थी मौत; इलाके में सनसनी
      • अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले का JMM ने किया समर्थन, कहा- हर किसी को अपने धर्मस्थल जाने का अधिकार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version