Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आईपीएल 2025: केकेआर बनाम आरसीबी के उद्घाटन मुकाबले पर बारिश का साया
    स्पोर्ट्स

    आईपीएल 2025: केकेआर बनाम आरसीबी के उद्घाटन मुकाबले पर बारिश का साया

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 22, 2025Updated:March 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के बहुप्रतीक्षित उद्घाटन मुकाबले में बारिश बाधा डाल सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच यह मुकाबला शनिवार को ईडन गार्डन्स में खेला जाना है, लेकिन शहर में बीती रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हालांकि, दोपहर के समय थोड़ी देर के लिए धूप निकली, जिससे मैच के बिना किसी रुकावट के होने की उम्मीद जगी। मौसम विभाग के अनुसार, शाम के समय रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

    मौसम की मार से दोनों टीमों की तैयारियों पर भी असर पड़ा है। शुक्रवार को बारिश के कारण केकेआर और आरसीबी की ट्रेनिंग सेशन बाधित हुई। इससे पहले सप्ताह में केकेआर का इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच भी बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका, जबकि बुधवार और गुरुवार को भी हल्की बारिश से ट्रेनिंग प्रभावित हुई।

    भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के लिए “ऑरेंज अलर्ट” जारी किया है, जिससे संकेत मिलता है कि इस क्षेत्र में बारिश जारी रह सकती है। कोलकाता में पिछले कुछ दिनों से लगातार हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

    आईपीएल नियमों के मुताबिक, लीग स्टेज के मैचों के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय उपलब्ध रहेगा, ताकि कम से कम पांच ओवर प्रति पारी का खेल पूरा किया जा सके। यदि बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा, जबकि मुकाबले की शुरुआत 7:30 बजे से होनी है।

    इस मुकाबले के बाद केकेआर अपनी अगली भिड़ंत 26 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से करेगा, जबकि आरसीबी 28 मार्च को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेलेगा। इस मैच से पहले एक भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे इस नए आईपीएल सीजन की धमाकेदार शुरुआत होगी।

    टीमें इस प्रकार हैं:
    कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) स्क्वाडः अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रामांदीप सिंह, अंकृष रघुवंशी, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मयंक मार्कंडे, एनरिक नॉर्खिया, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, लवनीत सिसोदिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, मोईन अली, चेतन सकारिया, स्पेंसर जॉनसन।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) स्क्वाडः विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वस्तिक चिकारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, फिलिप सॉल्ट, मनोज बंडागे, टिम डेविड, कृणाल पांड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान थुशारा, लुंगी एन्गिडी, यश दयाल, रासिख दर सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहम पंजाब किंग्स को सर्वश्रेष्ठ टीम बनाएंगे: रिकी पोंटिंग
    Next Article एक माह के अंदर बनेगी अनुसूचित जाति आयोग की नियमावली : चमरा लिंडा
    shivam kumar

      Related Posts

      एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में मिला 19वां स्वर्ण पदक

      October 3, 2026

      ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी: 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

      October 2, 2026

      पाकिस्तान पर 19-0 की रिकॉर्ड जीत, सेमीफाइनल में भारत; झारखंड की रोशनी आइंद ने दागे दो गोल

      September 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • साहिबगंज में सनसनीखेज वारदात: नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति ने फांसी लगाकर दी जान
      • पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा, जामताड़ा के भाजपा नेता बृजकिशोर सिंह समेत दो की मौत, 5 घायल
      • सड़क नहीं, तो एंबुलेंस भी नहीं! प्रसव पीड़ा से तड़पती सुकुरमुनी को खाट पर लादकर 4 किमी पैदल चले परिजन
      • बिरसा सेवा सदन में मां उग्रतारा अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा
      • दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, पत्रकार समेत चार गंभीर घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version