-बरहेट से हेमंत, गांडेय से कल्पना दुमका से बसंत सोरेन लड़ेंगे चुनाव
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार, झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गयी है। इसमें बरहेट (अजजा) से हेमंत सोरेन, राजमहल से एमटी राजा, बोरियो (अजजा) से धनन्जय सोरेन, महेशपुर (अजजा) से स्टीफन मरांडी, शिकारीपाड़ा (अजजा) से आलोक सोरेन, नाला से रविंद्रनाथ महतो, दुमका (अजजा) से बसंत सोरेन, मधुपुर से हफीजुल हसन, सारठ से उदय शंकर सिंह, गांडेय से कल्पना मुर्मू सोरेन, गिरिडीह से सुदिव्य कुमार, डूमरी से बेबी देवी, चंदनक्यारी (अजा) से उमाकांत रजक, टुंडी से मथुरा प्रसाद महतो, बहरागोडा से समीर मोहंती, घाटशिला (अजजा) से रामदास सोरेन, पोटका (अजजा) से संजीव सरदार, जुगसलाई (अजा) से मंगल कालिंदी, ईचागढ़ से सबिता महतो, चाईबासा (अजजा) से दीपक बिरुवा, मझगांव (अजजा) से निरल पूरती, मनोहरपुर (अजजा) से जगत मांझी, खरसावां (अजजा) से दशरथ गागराई, तमाड़ (अजजा) से विकास मुंडा, तोरपा (अजजा) से सुदीप गुड़िया, गुमला (अजजा) से भूषण तिर्की, लातेहार (अजा) बैद्यनाथ राम, गढ़वा से मिथिलेश कुमार ठाकुर, जमुआ (अजा) से केदार हाजरा, भवनाथपुर से अनंत प्रताप देव, सिमरिया (अजा) से मनोज चंद्रा, सिल्ली से अमित महतो, बरकट्ठा से जानकी यादव, धनवार से निजामुद्दीन अंसारी और लिट्टीपाड़ा से हेमलाल मुर्मू को टिकट दिया गया है। अन्य विधानसभा क्षेत्रों के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी की जायेगी। यह जानकारी केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने दी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

