रांची। गांडेय उपचुनाव कल्पना सोरेन जीत चुकी है। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अपनी सास रुपी सोरेन का आशीर्वाद लिया है। इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया है। इस वक्त उनके घर में जश्न का माहौल है। इससे पहले मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी उनको जीत पर बधाई दी है। कल्पना सोरेन को 26484 वोट अधिक मिले हैं। बता दें कि पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान कल्पना सबसे बड़ी स्टार प्रचारक के रूप में उभरकर सामने आयी हैं। लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने के बाद से ही कल्पना सोरेन सोरेन चुनावी प्रचार में लगी हुई थीं। उन्होंने लगातार जनता के बीच जाकर प्रचार-प्रसार किया था। इस सीट पर इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन और भाजपा की ओर से दिलीप वर्मा के बीच मुकाबला था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

