Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर हमले की कोशिश, पिस्तौल हुई मिसफायर; जांच में जुटी पुलिस
    Jharkhand Top News

    कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर हमले की कोशिश, पिस्तौल हुई मिसफायर; जांच में जुटी पुलिस

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: राजधानी रांची के चर्चित कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह मुनव्वर अफाक पर रविवार सुबह कथित तौर पर हमला करने की कोशिश की गई। मुनव्वर के अनुसार, कांटाटोली चौक के पास बाइक सवार तीन लोगों ने उस पर पिस्तौल तानकर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन हथियार मिसफायर हो गया। इसके बाद आरोपी नामकुम की ओर फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के भागने की दिशा में नाकेबंदी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

    मुनव्वर ने दो आरोपियों की पहचान का किया दावा

    सरकारी गवाह मुनव्वर अफाक ने पुलिस को बताया कि कांटाटोली चौक के पास दो आरोपियों ने उस पर हमला करने की कोशिश की। उसने हमलावरों में एलेक्स और कटला नाम के लोगों की पहचान का दावा किया है। तीसरे आरोपी को वह पहचान नहीं सका।

    मुनव्वर ने यह भी दावा किया कि दोनों आरोपियों के पीएलएफआई से जुड़े होने की बात सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    सजा काट रहे आरोपियों पर जताया हमले का शक

    मुनव्वर अफाक ने कमल भूषण हत्याकांड में सजा काट रहे डब्ल्यू कुजूर और राहुल कुजूर के इशारे पर हमला कराए जाने की आशंका जताई है। उसका कहना है कि सरकारी गवाह बनने के बाद उसे पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं।

    मुनव्वर की गवाही कमल भूषण हत्याकांड के ट्रायल में महत्वपूर्ण रही थी। पुलिस अब हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

    लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह के मुताबिक, मुनव्वर ने अपने ऊपर हमले की जानकारी दी है। उसके बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

    2025 में तीन आरोपियों को सुनाई गई थी उम्रकैद

    कमल भूषण हत्याकांड में 22 सितंबर 2025 को अदालत ने राहुल कुजूर, डब्ल्यू कुजूर और काविस अदनान को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वहीं, सरकारी गवाह मुनव्वर अफाक को अदालत ने बरी कर दिया था।

    मामले के अन्य आरोपी छोटू कुजूर समेत कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला अभी विचाराधीन बताया गया है।

    2022 में गोली मारकर हुई थी कमल भूषण की हत्या

    30 मई 2022 को रांची के पिस्का मोड़ स्थित देवी मंडप रोड पर गैलेक्सिया मॉल के पास अपराधियों ने गोली मारकर कमल भूषण की हत्या कर दी थी। घटना के समय वह फोन पर बात कर रहे थे।

    कमल भूषण और डब्ल्यू कुजूर के जमीन कारोबार से जुड़े होने की बात सामने आई थी। दोनों के बीच पैसों के लेन-देन और पारिवारिक विवाद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी दौरान डब्ल्यू कुजूर के बेटे राहुल के कमल भूषण की बेटी से प्रेम विवाह करने की भी बात सामने आई थी।

    कमल भूषण के अकाउंटेंट की भी हुई थी हत्या

    कमल भूषण की हत्या के बाद उनके अकाउंटेंट संजय कुमार की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संजय कुमार कमल भूषण के आर्थिक मामलों को देखते थे।

    पुलिस जांच में पैसों के विवाद को उनकी हत्या से जोड़कर भी देखा गया था। अब कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर कथित हमले की कोशिश के बाद पुलिस मामले के पुराने कनेक्शन और हमले के संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचाइनीज लहसुन से गोंद वाली काली मिर्च तक… यूपी में पकड़े गए मिलावटी खाने के 5 बड़े मामले
    Next Article पर्यावरण संरक्षण में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी : राज्यपाल
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रताड़ना से तंग आकर 20 वर्षीय युवती ने दी जान, पिता और सौतेली मां गिरफ्तार

      November 5, 2026

      झारखंड से बिहार पहुंचेगा कच्चा माल, डेढ़ लाख करोड़ निवेश की तैयारी में वेदांता के अनिल अग्रवाल

      November 5, 2026

      बरवाडीह में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, 150 पैकेट एक्सपायरी दही नष्ट, तंबाकू बिक्री पर 2700 रुपये जुर्माना

      November 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रताड़ना से तंग आकर 20 वर्षीय युवती ने दी जान, पिता और सौतेली मां गिरफ्तार
      • 2027 में चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव! बोले- सीधे लोकसभा से मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ
      • स्कूल में हुई थी पहली मुलाकात, अब शादी के बंधन में बंधेंगे यूपी के मंत्री संदीप सिंह और मेघना चौधरी
      • झारखंड से बिहार पहुंचेगा कच्चा माल, डेढ़ लाख करोड़ निवेश की तैयारी में वेदांता के अनिल अग्रवाल
      • बरवाडीह में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, 150 पैकेट एक्सपायरी दही नष्ट, तंबाकू बिक्री पर 2700 रुपये जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version