Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»कानपुर: सजेती गैंगरेप मामले में सवालों के घेरे में है पुलिस, दो दारोगा सहित चार पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड
    उत्तर प्रदेश

    कानपुर: सजेती गैंगरेप मामले में सवालों के घेरे में है पुलिस, दो दारोगा सहित चार पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यूपी के कानपुर में हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस सवालों के घेरे में है. डीआईजी ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो दारोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.

    कानपुर: सजेती गैंगरेप और पीड़िता के पिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस सवालों के घेरे में है. पहले पुलिस ने रेप की एफआईआर दर्ज करने में सुबह से शाम कर दिया. रात में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और दोबारा पूरे परिवार को सीएचसी बुलवाया. यहां पर पीड़िता को भी रातभर रखा गया. आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के परिजनों को कार्रवाई नहीं करने के लिए धमकाया था. अब डीआईजी ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो दारोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.

     

    पीड़िता के पिता की हुई मौत
    सजेती की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पिता की घाटमपुर सीएचसी के बाहर हाईवे पर बुधवार सुबह ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने करीब छह घंटे तक हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया. इससे हजारों वाहन फंस गए. अधिकारियों के समझाने के बाद लोग माने और जाम खोला.

     

    परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
    लापरवाही का आलम ये था कि शुरुआती मेडिकल के बाद पौने आठ बजे डॉक्टरों ने पीड़िता को मेडिकल के लिए कांशीराम अस्पताल चकेरी रेफर कर दिया. यहां पर डॉक्टरों ने पीड़िता जांच की. यहां से पीड़िता और उसके परिजन रात करीब 11 बजे सजेती थाने पहुंचे. परिजनों के मुताबिक कुछ देर बाद घाटमपुर पुलिस ये कहकर उनको ले गई थी कि सीओ घाटमपुर ने बुलाया है. फिर घाटमपुर सीएचसी में सभी को रुकवाया गया. पीड़िता को भी वहीं भर्ती कराया. पुलिस ने ऐसा क्यों किया, इसका जवाब नहीं है. परिजनों ने सीधे तौर पर घाटमपुर सीओ गिरीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

     

    सामने आई पुलिस की लापरवाही
    पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज करने में भी लापरवाही बरती थी. मामला दारोगा के बेटे से जुड़ा होने की वजह से पुलिस शिकायत लेकर थाने पहुंचे परिजनों को सुबह से शाम तक बैठाए रही. वहीं कन्नौज में तैनात दारोगा देवेन्द्र यादव के दूसरे बेटे ने कार्रवाई नहीं करने के लिए पीड़िता के परिजनों को धमकाया था. पुलिस ने शिकायत के बाद गैंगरेप के आरोपी दारोगा पुत्र दीपू यादव उसके साथी गोलू के साथ दारोगा के दूसरे बेटे पर मामला दर्ज किया था.

     

    सीएम ने लिया मामले का संज्ञान
    गैंगरेप पीड़िता के पिता की ट्रक से कुचलकर मौत के बाद सूबे में इस कांड की गूंज सुनाई पड़ने लगी. सीएम ने मामले का संज्ञान लिया. जिसके बाद पीड़ित परिवार को जिलाधिकारी ने पांच लाख रुपए का मुआवजा दिया. इसके साथ ही पीड़ित परिवार को जमीन का पट्टा दिलाने का भरोसा भी दिया गया.

     

    दो दारोगा सहित चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
    गैंगरेप पीड़िता के पिता की मौत के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर दारोगा देवेन्द्र यादव और उसके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है. डीआईजी ने मामले में लापरवाही बरतने वाले दो दारोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. डीआईजी ने पुलिसकर्मियों पर लग रहे आरोपों की जांच एसपी ग्रामीण को सौंपी है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेकाबू तेंदुआ ने एक साल की बच्ची समेत 5 को किया घायल, इस तरह शिकंजे में आया
    Next Article पिछले 5 साल में इन म्यूचुअल फंड्स ने दिया शानदार रिटर्न
    shivam kumar

      Related Posts

      नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान

      September 1, 2026

      यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने

      August 31, 2026

      उत्तराखंड शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी पर एफआईआर, हल्द्वानी घटना पर गरमाई सियासत

      August 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 38 पैसे बढ़ी कीमत; रांची में आज से नई दर लागू
      • हिंदपीढ़ी में टाइगर 24 जवान से मारपीट मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की तलाश तेज
      • गृहमंत्री अमित शाह ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर जताया दुख
      • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
      • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version