Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»तिरंगा का अपमान खालिस्तानियों को महंगा पड़ेगा – किरेन रिजूजू
    देश

    तिरंगा का अपमान खालिस्तानियों को महंगा पड़ेगा – किरेन रिजूजू

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 31, 2026Updated:August 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यूयॉर्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम के बाहर भारतीय झंडे के कथित अपमान को लेकर प्रदर्शनकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरएसएस, भाजपा या सरकार की आलोचना करने की पूरी आजादी है, लेकिन देश और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदर्शन से जुड़ा एक कथित वीडियो साझा करते हुए कहा कि राजनीतिक विचारों या सरकार की नीतियों का विरोध किया जा सकता है, लेकिन भारत और उसके तिरंगे का अपमान नहीं होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज और देश का अपमान करने वालों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

    वीडियो में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर एक प्रदर्शनकारी कथित तौर पर भारतीय झंडे का अपमान करता नजर आ रहा है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा खालिस्तान समर्थक नारे लगाए जाने का भी दावा किया गया है।

    6 हजार से अधिक भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया

    इस बीच, मोहन भागवत ने शनिवार को मैडिसन स्क्वायर गार्डन स्थित इन्फोसिस थिएटर में आयोजित ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में 6,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग और विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेता शामिल हुए।

    भागवत ने अपने संबोधन में भारत की विविधता और एकता को उसकी मूल पहचान बताया। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता भारत के डीएनए में शामिल है। इसे केवल स्वीकार ही नहीं, बल्कि सम्मान और उत्सव के रूप में देखना चाहिए।

    कार्यक्रम से पहले विभिन्न धर्मों के नेताओं ने भी एकता, विविधता, दया, करुणा और एक-दूसरे की मदद करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    कार्यक्रम में रैबिनिकल असेंबली के CEO रब्बी जैकब ब्लुमेंथल, न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक रिवरसाइड चर्च की सीनियर मिनिस्टर रेवरेंड एड्रिएन थॉर्न और वाशिंगटन डीसी स्थित मस्जिद मुहम्मद के अध्यक्ष एवं इमाम तालिब एम. शरीफ समेत कई प्रमुख धार्मिक हस्तियां मौजूद रहीं।

    मोहन भागवत अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के तीन देशों के ग्लोबल आउटरीच दौरे पर हैं। न्यूयॉर्क में आयोजित यह कार्यक्रम उनके दौरे के पहले चरण का हिस्सा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत बनेगा ग्लोबल डिफेंस हब! रक्षा निर्यात नियमों में बड़ा बदलाव, कंपनियों को मिलेगी नई ताकत
    Next Article अर्जेंटीना में भारत का खनन मिशन तेज, लिथियम के बाद रेयर अर्थ और कॉपर पर नजर
    shivam kumar

      Related Posts

      2029 से पहले भाजपा शासित राज्यों में लागू होगा यूसीसी : अमित शाह

      September 13, 2026

      BRICS Summit 2026: आतंकवाद पर भारत-चीन साथ, मुनीर की बढ़ेगी टेंशन! ब्रिक्स में ऐसा क्या हुआ

      September 13, 2026

      BRICS Summit 2026: पीएम मोदी ने कहा- तीसरे दशक में प्रवेश कर रहा ब्रिक्स, चीन को मिली अगली मेजबानी

      September 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • 2029 से पहले भाजपा शासित राज्यों में लागू होगा यूसीसी : अमित शाह
      • डोरंडा में अपराधियों का तांडव: उर्दू लाइब्रेरी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से मची दहशत, पुलिस जांच में जुटी
      • धनबाद में दर्दनाक हादसा: अवैध खनन के दौरान मिट्टी धंसने से तीन की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
      • पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की बाइक जब्त
      • BRICS Summit 2026: आतंकवाद पर भारत-चीन साथ, मुनीर की बढ़ेगी टेंशन! ब्रिक्स में ऐसा क्या हुआ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version