जमशेदपुर। अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा ने समाज के सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के संचालन के लिए एक सामुदायिक भवन उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में रविवार को महासभा के संस्थापक राजकुमार सिंह लोधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को मांगपत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि लोधी समाज लंबे समय से विभिन्न सामाजिक,सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। इसके बावजूद समाज के पास अपना कोई सामुदायिक भवन नहीं है, जिसके कारण बैठकों, सामाजिक आयोजनों और अन्य कार्यक्रमों के संचालन में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

महासभा ने मांग की कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के किसी उपयुक्त स्थान पर समाज को एक सामुदायिक भवन उपलब्ध कराया जाए,ताकि समाज के लोग संगठित होकर सामाजिक दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें और विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन सुचारू रूप से कर सकें।

मांगपत्र प्राप्त करने के बाद विधायक सरयू राय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी मांग पर सकारात्मक एवं गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इससे समाज के लोगों में उम्मीद जगी है कि उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग जल्द पूरी हो सकेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version