-जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर समेत गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन
बरवाडीह:-क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बिरसा सेवा सदन में मां उग्रतारा अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, विजय बहादुर सिंह, डॉ. मकबूल अंसारी, डॉ. गौरव, डॉ. एके पॉल, ऋषभ श्रीवास्तव, डॉ. ऐश्वर्या वर्मा, डॉ. चेतक कुमार, डॉ. चंदन, सेंटर के डायरेक्टर नीतीश शुक्ला, जाकिर हुसैन, नरेंद्र सिंह, अहमद राजा और हरीश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इनमें विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह उर्फ पिंटू अनिल सिंह, शिवानंद तिवारी, अजित गुप्ता, सुधीर प्रसाद, एके हिमांशु और संजय कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे।
स्थानीय लोगों को मिलेगी स्वास्थ्य जांच की सुविधा
सेंटर के डायरेक्टर नीतीश शुक्ला ने कहा, “हमारा उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। स्थानीय स्तर पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने से लोगों को जांच के लिए दूर जाने की परेशानी कम करने में मदद मिलेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि मरीजों को बेहतर सुविधा, उचित मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।”
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए सेंटर की शुरुआत की गई है, ताकि जरूरतमंद लोगों को स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिल सके।उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने सेंटर की शुरुआत को क्षेत्र के स्वास्थ्य सुविधा तंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।वही दूसरी और डॉ भूपेंद्र सिंह को उनके आवास पहुँच अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित करने का कार्य किया गया।नीतीश शुक्ला ने बताया कि हमारे आदर्श है डॉ भूपेंद्र सिंह साथ ही सामाजिक व्यक्ति है।



