Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पीएम से मिलीं ममता, बकाया मांगा
    Top Story

    पीएम से मिलीं ममता, बकाया मांगा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल कर राज्य का बकाया 38 हजार करोड़ रुपये की मांग की। राजभवन में शनिवार को हुई इस मुलाकात को हालांकि शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन इस दौरान ममता ने केंद्र के प्रति अपना कड़ा तेवर बरकरार रखा। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष राज्य सरकार की बकाया राशि की मांग की।
    ममता बनर्जी ने कहा कि 28 हजार करोड़ रुपये राज्य का केंद्र सरकार पर बकाया है। सात हजार करोड़ रुपये बुलबुल आपदा का बकाया है। कुल मिलाकर 38 हजार करोड़ रुपये बकाये की मांग की गयी है। ममता बनर्जी ने कहा कि किसी प्रधानमंत्री का किसी राज्य में आगमन महत्वपूर्ण अवसर होता है। उनसे मिलना सामान्य शिष्टाचार का हिस्सा है। इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भी जब आते हैं, तो उनसे मिलती हूं। एयरपोर्ट पर राज्य सरकार की ओर से मेयर और मंत्री फिरहाज हाकिम ने पीएम का स्वागत किया है।

    सीएए-एनआरसी वापस लेने की मांग
    ममता ने कहा कि उन्होंने पीएम से बातचीत में एनआरसी, सीएए और एनपीआर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि सीएए और एनआरसी को वापस लिया जाये। ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें इन मुद्दों पर चर्चा के लिए दिल्ली आने को कहा है।

    ममता-मोदी मुलाकात पर सवाल
    इस बीच कांग्रेस और वामपंथी पार्टी सहित अन्य विरोधियों ने पीएम और सीएम की बैठक को लेकर सवाल खड़ा किया। माकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य मोहम्मद सलीम ने कहा कि ममता बनर्जी जात्रा (नाटक) कर रही हैं। दीदी रथ पर जाना चाहती हैं और पथ भी दिखाना चाहती हैं। पहले भी वह मोदी से मिली थीं, जब कोलकाता के पूर्व सीपी राजीव कुमार को गिरफ्तार करने की बात चल रही थी। विरोधियों ने मोदी-दीदी शेम-शेम के नारे भी लगाये। उधर कांग्रेस के नेताओं ने भी ममता और मोदी की बैठक पर तंज कसा।
    हवाई अड्डे पर पीएम का भव्य स्वागत
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे पहर दो दिवसीय यात्रा पर कोलकाता पहुंचे। हवाई अड्डे पर राज्यपाल जगदीप धनकड़ तथा कोलकाता के मेयर ने उनका स्वागत किया। पश्चिम बंगाल में इस साल होनेवाले चुनाव के मद्देनजर पीएम की यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    उधर पीएम मोदी से मिलने के बाद सीएम ममता बनर्जी सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचीं। इसका आयोजन तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई टीएमसीपी के द्वारा कोलकाता में रानी रासमणि मार्ग पर किया गया था। उधर वाममोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उत्तर 24 परगना जिले के विभिन्न हिस्सों में नये नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

    asked for dues Mamta met PM
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत को मोदी से मिला पूरी मदद का भरोसा
    Next Article J&K: दो आतंकियों संग कार में मिला DSP, अरेस्ट
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक

      October 17, 2026

      नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व

      October 17, 2026

      चुनावी हलफनामे में झूठ बोलने वाले नेताओं की बढ़ेगी मुश्किल! आम नागरिक भी दर्ज करा सकेंगे आपराधिक शिकायत

      October 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक
      • नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व
      • चुनावी हलफनामे में झूठ बोलने वाले नेताओं की बढ़ेगी मुश्किल! आम नागरिक भी दर्ज करा सकेंगे आपराधिक शिकायत
      • कभी गलियों की शान थी रंग-बिरंगी फिरकी, अब मोबाइल के दौर में गुम हो रहा बचपन, संकट में पारंपरिक कारीगर
      • पर्व-त्योहारों से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, इटकी में अवैध नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version