जमशेदपुर : झारखंड में लॉकडाउन जारी है, इसके बीच जमशेदपुर में शरारती तत्वों द्वारा शहर को अशांत करने का प्रयास किया गया. वैसे स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. मामला बिष्टुपुर थाना अंतर्गत खरकाई लिंक रोड का है. जहां जीएसटी भवन से सटे बाबा मंदिर परिसर में कोडरमा से आए सनकी युवक द्वारा तोड़फोड़ की गई. और मंदिर के शिवलिंग को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. वैसे स्थानीय लोगों ने काफी संयम का परिचय दिया और पूरे मामले की सूचना बिष्टुपुर थाना पुलिस को दी. जहां मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी सनकी युवक ने हाथापाई शुरू कर दी. इतना ही नहीं उस सनकी युवक ने पुलिस की जिप्सी को भी लेकर भागने का प्रयास किया, जिसे स्थानीय लोगों ने धर दबोचा और किसी तरह से कड़ी मशक्कत के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान शहर के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म व संप्रदाय के मंदिरों और इबादतगाहों को क्षतिग्रस्त कर सांप्रदायिक माहौल को न बिगाड़ सके. गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान देशभर के धार्मिक स्थल बंद है. ऐसे में किसी असामाजिक तत्व के द्वारा सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने का काम किया जा सकता है. फिलहाल पुलिस युवक को अपने साथ गिरफ्तार कर थाना ले गई है. हालांकि यह युवक कौन है, और यहां कैसे पहुंचा यह अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन जिस तरह से युवक ने हरकत की है उससे निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि वैश्विक महामारी के दौर में धार्मिक स्थल को निशाना बनाकर सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने का काम किया जा रहा है. वहीं युवक के विक्षिप्त होने की संभावनाओं पर स्थानीय लोगों ने साफ इंकार करते हुए कहा, कि वह विक्षिप्त नहीं हो सकता, क्योंकि उसकी हरकतें बिल्कुल सामान्य प्रतीत हो रही थी. हालांकि कुछ लोगों ने बताया कि उसने शराब पी रखी थी. फिलहाल पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है. घटना रविवार देर रात की है.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



