आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। आदिवासी सरना विकास समिति धुर्वा के अध्यक्ष मेघा उरांव द्वारा आज सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वैवाहिक समारोह में आठ जोड़े दाम्पत्य बंधन में बंधे। इस समारोह में वैवाहिक जोड़ों के साथ उनके परिजन भी उपस्थित रहे । समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश एवं प्रदेश भाजपा के मंत्री सुबोध कुमार सिंह गुड्डू उपस्थित थे। विवाह संपन्न होने के बाद जोड़ों में विवाह प्रमाण पत्र वितरित किया गया। दीपक प्रकाश ने जोड़ों को उनके सफल दांपत्य जीवन के ए मंगलकामनाएं बधाई देते हुए कहा कि जनजातीय समाज द्वारा यह पहल अपने आप में एक उदाहरण है। समाज में हो रहे बदलाव एवं जागरूकता का परिचायक है। यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में उदाहरण बनेगा। इस वैवाहिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज शाहदेव धुर्वा मण्डल भाजपा अध्यक्ष उमेश यादवअमित नंदन, वीना मिश्रा, बिरसा भगत, सन्नी उरांव, नीलम तिर्की, कुमुदनी लकड़ा पार्षद आनंद मूर्ति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

