-कहा : हम पीड़ित परिवार के साथ, मामले में आगे कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी, सत्य की जीत होगी
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि पलामू के बकोरिया कांड में हुए कथित पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में 10 निर्दोष व्यक्तियों और बच्चों की हत्या के दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज कांड में सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट फाइल करना गंभीर मामला है। इससे यह भी स्पष्ट हुआ कि केंद्रीय जांच एजेंसियां सिर्फ एक तरफा काम करती हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी का क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करना आश्चर्य जनक है। इस कांड में दर्जनों गवाहों द्वारा गवाही दिए जाने तथा फॉरेंसिक फोटोग्राफिक्स और अन्य प्रकार के सबूत उपलब्ध होने के बावजूद क्लोजर रिपोर्ट समर्पित किया जाना सीबीआई के कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाता है। उन्होंने कहा कि इस सत्य की लड़ाई में हमारा पूर्ण समर्थन पीड़ित परिवारों के साथ रहेगा। मुझे उम्मीद है कि मामले में आगे भी कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी और सत्य की जीत होग। उन्होंने बताया कि मामले में सीबीआई द्वारा सिर्फ लीपापोती की गयी हैं। जब विपक्षी दलों के नेताओं को प्रताड़ित करने की बात हो तो सीबीआई रेस हो जाती है। लेकिन एक फर्जी मुठभेड़ मामले में लगता हैं किसी के दवाब में आकर क्लोजर रिपोर्ट सौपी गयी है। जो निंदनीय है, न्याय के लिए अंतिम सांस तक ये जंग लड़ी जाएगी। बता दें कि पलामू के बकोरिया में मुठभेड़ 8 जून 2015 को हुई थी। इसमें पुलिस ने 12 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया था। बाद में परिजनों ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताते हुए हाईकोर्ट की शरण ली थी। वहीं सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट ने यह मामला सीबीआई को सौंप दिया था। मारे गए लोगों में दो नाबालिग व एक पारा शिक्षक के भी शामिल होने की बात आई है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



