Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मिशन 2019 : झारखंड के 10 सांसदों की हालत बेहद खराब
    Breaking News

    मिशन 2019 : झारखंड के 10 सांसदों की हालत बेहद खराब

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 15, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो
    रांची। अगले चार महीने के भीतर देश में होनेवाले आम चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुट गये हैं। खास कर भाजपा इस मिशन 2019 पर विशेष ध्यान दे रही है, क्योंकि वह सत्ता में है, इसलिए स्वाभाविक तौर पर वह अपना हर कदम फूंक-फूंक कर उठा रही है, क्योंकि उसके सामने सत्ता विरोधी लहर की चुनौती भी है।

    इसके साथ ही कांग्रेस के नेतृत्व में बन रहे विपक्षी महागठबंधन भी उसे कड़ी चुनौती दे सकता है। इसलिए भाजपा ने मिशन 2019 की तैयारी के क्रम में साइबर माध्यमों का भी पूरा इस्तेमाल किया है। इस क्रम में नमो एप पर जनता से फीडबैक लेने का सिलसिला शुरू किया गया है। इस सर्वेक्षण ने भाजपा सांसदों की नींद उड़ा दी है। सर्वेक्षण के नतीजों के बारे में अभी औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन जानकारी मिली है कि इसमें 60 फीसदी भाजपा सांसदों के कामकाज को संतोषजनक नहीं पाया गया है। झारखंड के 12 में से 10 सांसदों की मुश्किलें सर्वेक्षण के बाद बढ़ सकती हैं।
    लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने अपने सांसदों के कामकाज का आकलन करने के लिए क्रांतिकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नमो एप पर पीपुल्स पल्स नामक सर्वेक्षण जारी किया है। इस सर्वेक्षण में वैसे तो सांसदों के कामकाज के बारे में कोई सीधा सवाल नहीं है, लेकिन चुनाव क्षेत्र के तीन सबसे लोकप्रिय भाजपा नेताओं का नाम पूछा गया है। इसके साथ ही सरकार द्वारा किये गये कामकाज के मूल्यांकन के बारे में सवाल पूछे गये हैं। सर्वेक्षण के नतीजे के बारे में अब तक औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन भाजपा के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार इस सर्वेक्षण ने झारखंड के 10 सांसदों को मुश्किल में डाल दिया है।

    सर्वेक्षण में केवल खूंटी के कड़िया मुंडा और पलामू के वीडी राम को ही समर्थन मिला है। बाकी सभी सांसद अपने-अपने चुनाव क्षेत्र के तीन सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार नहीं हैं।
    क्या है सर्वेक्षण
    पीपुल्स पल्स नामक इस सर्वेक्षण में कई सवाल पूछे गये हैं। इसमें एक महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या भाजपा विरोधी महागठबंधन का आपके संसदीय क्षेत्र में कोई असर होगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्विटर पर एक संक्षिप्त वीडियो पोस्ट कर लोगों से सर्वेक्षण में हिस्सा लेने की अपील की। सर्वेक्षण में लोगों से उनके राज्य, संसदीय क्षेत्र, सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं, किसानों की समृद्धि, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, स्वच्छ भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, ढांचागत सुविधाएं, रोजगार और ग्रामीण विद्युतीकरण जैसे क्षेत्रों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में पूछा गया है। वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि नमो ऐप पर सर्वेक्षण शुरू किया गया है।

    सर्वेक्षण के माध्यम से वह सीधे जनता का फीडबैक चाहते हैं, क्योंकि जनता का फीडबैक मायने रखता है। विभिन्न मुद्दों पर जनता के फीडबैक से सरकार को महत्वपूर्ण निर्णय करने में मदद मिलेगी। आम चुनावों से पहले भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाने के प्रयासों के बीच यह सर्वेक्षण शुरू किया गया है। सर्वेक्षण में एक सवाल यह भी है कि संसदीय क्षेत्र में भाजपा के तीन लोकप्रिय नेताओं के नाम बतायें।
    भाजपा सांसदों में घबराहट
    सर्वेक्षण जारी होने के साथ ही भाजपा के सांसदों की घबराहट बढ़ गयी है। सूत्रों के अनुसार, इसी सर्वेक्षण के आधार पर भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की सूची तैयार करेगी। पिछले साढ़े चार साल में यह पहली बार नहीं है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सांसदों के कामकाज के बारे में आम लोगों से सीधा फीडबैक ले रहे हैं। इससे पहले भी नमो एप और कई अन्य सर्वेक्षणों की मदद से प्रधानमंत्री ने फीडबैक लिया है। उन सर्वेक्षणों के आधार पर ही प्रधानमंत्री कई बार सांसदों से सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों को जनता के बीच पहुंचाने के बारे में कह चुके हैं। इसके अलावा वह सांसदों से सरकारी आंकड़ों को लेकर नमो ऐप पर सक्रियता बढ़ाने के लिए भी कह चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी लोगों से इस सर्वेक्षण में भाग लेने की अपील की है। भाजपा के ज्यादातर सांसद हिंदी पट्टी के राज्यों झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से आते हैं। इनमें से तीन राज्यों, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 2017 के उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी अपना विजय अभियान जारी रखने में नाकाम रही है। इसमें हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों की हार और उत्तरप्रदेश में गोरखपुर, फूलपुर और कैराना में हुए लोकसभा के उप चुनावों की हार भी शामिल है।
    झारखंड के 10 सांसदों की स्थिति खराब
    नमो एप के पीपुल्स पल्स सर्वेक्षण में झारखंड के 12 में से 10 सांसदों के बारे में फीडबैक उत्साहजनक नहीं है। जानकारी के अनुसार कम से कम आधा दर्जन सांसदों का कामकाज पहले से ही असंतोषजनक की श्रेणी में रखा गया है। चार और सांसदों को उनके संसदीय क्षेत्र की तीन सबसे लोकप्रिय भाजपा नेताओं में शुमार नहीं किया गया है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तीन राज्यों में पराजय के बाद झारखंड पर विशेष फोकस कर रहा है। इसके मद्देनजर राज्य के सभी 14 संसदीय क्षेत्रों में पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया गया है। ये कार्यकर्ता अभी से गांवों में कैंप कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ये कार्यकर्ता भी पार्टी नेतृत्व को प्रति दिन अपनी रिपोर्ट दे रहे हैं। इन सभी रिपोर्टों को भाजपा मुख्यालय को भेजा जा रहा है। नमो एप पर जारी सर्वेक्षण के बाद से झारखंड के सांसदों की सक्रियता स्वाभाविक तौर पर बढ़ेगी, क्योंकि अगले कुछ दिनों में उनके कामकाज का सघन मूल्यांकन किया जायेगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के 19 जनवरी के प्रस्तावित दौरे में सांसदों की पहली अग्निपरीक्षा होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: राजद की लालू संदेश यात्रा एक फरवरी से
    Next Article झारखंड में गरीब सवर्णों के लिए 10 फीसदी आरक्षण लागू :सीएम
    azad sipahi

      Related Posts

      कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज

      November 13, 2026

      मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह

      November 13, 2026

      लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

      November 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 लोगों की मौत, कई घायल
      • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज
      • मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह
      • लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
      • कैंसर की दवाओं की नई कीमतों पर रांची में छापेमारी जैसी जांच, चार अस्पतालों की फार्मेसी खंगाली
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version