Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»झारखंड विधानसभा में ऊंगली दिखाने पर आपस में उलझे विधायक सुदिव्य और ढुल्लू
    रांची

    झारखंड विधानसभा में ऊंगली दिखाने पर आपस में उलझे विधायक सुदिव्य और ढुल्लू

    adminBy adminAugust 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चाैथे दिन बुधवार को अपने निर्धारित समय पर सदन शुरू हुआ। इस दौरान भाजपा के विधायक सदन के भीतर हंगामा करते रहे। नारेबाजी करते रहे। इसी बीच विधायक सुदिव्य सोनू और ढुल्लू महतो आपस में उलझ गए। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने समझाया। हंगामा बढ़ता गया तो विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 20 मिनट के लिए रोक दिया। 20 मिनट के बाद जब सदन शुरू हुआ तो भाजपा विधायक फिर हंगामा करने लगे। इस वजह से सदन की कार्यवाही महज पांच मिनट चलने के बाद 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

    विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन शुरू होते ही प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के विधायक हल्ला कर रहे थे। भाजपा की ओर से विधायक ढुल्लू महतो ने सदन में कहा कि पीरटांड इलाके के तीन महीने में सैकड़ों लोग मर चुके हैं। हाल में कोयला में दबकर लोगों की मौत हुई। मरने वाले सभी आदिवासी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को गलत तरीके से माइग्रेट कर उनसे काम लिया जा रहा है। इस वजह से उनकी मौत हो रही है। इसकी जांच करायी जाए।

    इसी बात को लेकर झामुमो विधायक सुदिव्य सोनू और भाजपा विधायक ढुल्लू महतो आपसे में उलझ गए। इस दौरान ढुल्लू ने आवेश में आकर सुदिव्य सोनू को ऊंगली दिखायी। इस पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने स्पीकर से आग्रह किया कि ऊंगली दिखाना बंद कराएं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह असंसदीय व्यवहार है। विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को कई बार समझाया। दोनों आपसे में उलझ गए। इसके बाद बढ़ते हंगामे को देखते हुए सदन को 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

    सदन शुरू होने से पहले सत्ता पक्ष के विधायक, मंत्री हाथों में तख्तियां लिए सदन की सीढ़ियों पर बैठ गए। हाथों में किसानों के हितों की बात लिखी तख्तियां हैं। इस आंदोलन को लेकर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा है कि भारत सरकार राज्य के किसानों के साथ ठीक नहीं कर रही है। सौतेला व्यवहार कर रही है। राज्य के किसानों की स्थिति को देखते हुए आकलन कर राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को लगभग 11 सौ करोड़ रुपये की मांग की थी पर केंद्र केवल 502 करोड़ रुपये दे रही है। उन्होंने कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार न करते हुए जितनी राशि मांगी है, उतना दे।

    विधायक सुदिव्य सोनू ने कहा कि केंद्र से राज्य के सहयोग को लेकर सत्ता पक्ष धरने पर बैठी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में सुखाड़ घोषित करने की मांग कर रही है। उनकी मनसा, वाचा, कर्मना एक है तो 9131 करोड़ के दावे के विरूद्ध 502 करोड़ दे रही है। उन्होंने कहा कि पहले माटी फिर पार्टी। आप केंद्र से सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं। वर्तमान में किसान परेशान हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नीति के अनुसार राज्य सरकार जिला वार आककन कर निर्णय लेगी।

    विरंची नारायण ने कहा कि सरकार बेकार है। जब विपक्ष की जगह पर सत्ता पक्ष खड़ा हो तो इस सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। अपनी कमियां केंद्र के पाले में डाल रही है। केंद्र से पैसा दिलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो बस यही कहते हैं कि ईमानदारी से काम करें। अगर यह सरकार ईमानदारी से काम करने की शपथ दें तो मिलेगा पैसा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण झारखंड के कई हिस्सों में हो रही बारिश
    Next Article राशि बढ़ाने का लालच देकर आनलाइन 1.33 करोड़ की ठगी, रकम आतंकी समूह के खाते में पहुंचाई
    admin

      Related Posts

      मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर सुदेश महतो का शोक संदेश, बोले- उनकी कमी पूरी नहीं हो सकती

      September 6, 2026

      नहीं रहे झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, देर रात हार्ट अटैक से हुआ निधन

      September 6, 2026

      जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को नहीं मिली राहत, CID की विशेष अदालत ने खारिज की जमानत याचिका

      September 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, बेटे श्रेयश ने दी मुखाग्नि
      • झामुमो कार्यकर्ता से कैबिनेट मंत्री तक: सुदिव्य कुमार सोनू का तीन दशक लंबा राजनीतिक सफर
      • मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर सुदेश महतो का शोक संदेश, बोले- उनकी कमी पूरी नहीं हो सकती
      • दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
      • राजकीय सम्मान के साथ आज होगा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार, 3:30 बजे दी जाएगी अंतिम विदाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version