Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मोदी 140 करोड़ देशवासियों के काम करने के लिए है, मौज करने के लिए नहीं : प्रधानमंत्री मोदी
    राज्य

    मोदी 140 करोड़ देशवासियों के काम करने के लिए है, मौज करने के लिए नहीं : प्रधानमंत्री मोदी

    adminBy adminApril 7, 2024Updated:April 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना/नवादा। लोकसभा चुनाव के माहौल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को बिहार के नवादा पहुंचे। यहां जनता को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोदी मौज करने के लिए नहीं पैदा हुआ है। मोदी मेहनत करने के लिए ही जन्मा है, और वह भी 140 करोड़ देश वासियों के लिए। अब तक बहुत हुआ और बहुत किया है। देश और बिहार को नई ऊंचाई पर ले जाना है।

    वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नवादा के कुंती नगर में भाजपा उम्मीदवार विवेक ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने आईएनडीआईए गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में आईएनडीआईए गठबंधन एक उम्मीदवार खड़ा करता है, तो दूसरा नेता कहता है कि वो असली नेता है। यहां तो घमासान मचा है। आईएनडीआईए गठबंधन मतलब भ्रष्टाचारियों का ठिकाना।

    मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग दक्षिण भारत अलग करने की बात कहते हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग के विचार हैं। ये घोषणा पत्र नहीं तुष्टिकरण का पत्र है। भ्रष्टाचारियों को छुड़ाने के लिए इंडी गठबंधन बना है। हम कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ। कांग्रेस-राजद एक भी वोट पाने के हकदार नहीं है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राम मंदिर सरकारी तिजोरी से नहीं बना, बल्कि लोगों के चंदे से बना है। किसी ने 5, किसी ने 10 रुपये दिए। विपक्ष ने कहा कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाएंगे। क्या ये शोभा देता है। और जब उनकी पार्टी के कुछ लोग राम मंदिर आ गए, तो पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया। ये पाप करने वालों को भूलना मत।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों को लंबे समय तक जंगलराज में जीवन गुजारना पड़ा। बिहार में एक वह भी समय था कि हर मां अपनी बेटियों के घर से बाहर निकलने पर डरती थीं। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। नीतीश कुमार और सुशील मोदी के प्रयासों से बिहार उन परिस्थितियों से बाहर निकला है। अब हर बहन के पास मोदी की गारंटी भी है। अब मोदी की गारंटी है कि गांव की तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे।

    उन्होंने कहा कि मोदी देश से गरीबी खत्म करने के मिशन में जुटा है। मैं भी आपकी तरह ही गरीबी को जी कर यहां आया हूं। मैं कभी भूल नहीं सकता कि 2014 के पहले देश की क्या स्थिति थी, करोड़ों देशवासियों के पास न घर था, न शौचालय था और न पीने के लिए स्वच्छ पानी। अस्पताल में इलाज के लिए गरीबों को दर-दर भटकना पड़ता था। गरीबी का बेटा मोदी गरीब का सेवक है। मैं जब तक गरीबी दूर नहीं कर लूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा। बीते दस वर्षों में जो काम हुआ वह आजादी के छह दशकों में भी नहीं हुआ था। जब नीयत सही होती है और हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी मिलते ही हैं।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि साथियों मैंने लाल किले से कहा था कि यही समय है और सही समय है। हमलोग मिलकर काम करें तो भारत विकसित हो सकता है। अपनी गरीबी दूर कर सकता है। हमें इस मौके को गंवाना नहीं है। इसलिए 2024 का लोकसभा चुनाव काफी अहम हो गया है। बीते 10 साल में बिहार के लोगों ने देशहित में लिए गए अनेक बड़े निर्णय देखे हैं। आज बिहार में आधुनिक एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। रेलवे का आधुनिकीकरण हो रहा है। वंदे भारत जैसी ट्रेनें बढ़ रही हैं। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यह सब आपके वोट के कारण हो रहा है।

    पूरे बिहार में एनडीए का परचम लहराने जा रहा है

    मोदी ने कहा कि मैं नवादा के लोगों को नमन करता हूं। मैं सभी महान विभूतियों को नमन करता हूं। नवादा ने हमेशा भाजपा को, एनडीए को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है। मैं देख रहा हूं कि आपका प्यार बता रहा है कि नवादा के साथ-साथ पूरे बिहार में एनडीए का परचम लहराने जा रहा है। पिछले 10 साल में जो काम हुए हैं, आज उसकी झलक दिख रही है। आज पूरा देश कह रहा है कि फिर एक बार एनडीए सरकार।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुजफ्फरपुर में वाहन जांच के दौरान लग्जरी वाहन से 22 लाख रुपये बरामद
    Next Article लालू-राबड़ी राज कभी नहीं भूलिएगा : सीएम नीतीश
    admin

      Related Posts

      एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट, CSK के मेंटर बने

      November 17, 2026

      यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले

      November 16, 2026

      जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट, CSK के मेंटर बने
      • आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, भूषण बाड़ा समेत कई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग
      • दिल्ली ड्रग्स तस्कर नेटवर्क: झारखंड के चतरा तक पहुंचे तार, स्पेशल सेल ने तीन लोगों को भेजा नोटिस
      • झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, SIR और MMDR संशोधन पर होगी चर्चा
      • निशा भगत मामला: ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, आठ घंटे तक चली तलाशी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version