Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आईएसएल : नए मुख्य कोच पीटर क्रैटकी के साथ नई शुरुआत करने के लिए तैयार मुम्बई सिटी
    स्पोर्ट्स

    आईएसएल : नए मुख्य कोच पीटर क्रैटकी के साथ नई शुरुआत करने के लिए तैयार मुम्बई सिटी

    adminBy adminDecember 12, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। डेस बकिंघम द्वारा पिछले महीने मुम्बई सिटी एफसी को छोड़कर वापस लौटने के बाद आइलैंडर्स नए हेड कोच पीटर क्रैटकी के साथ नई शुरुआत करने के लिए तैयार है। सीजन के बीच में एक नया अध्याय शुरू करना कभी भी आसान काम नहीं रहा है, लेकिन क्रैटकी की नियुक्ति के पीछे एक महत्वपूर्ण सोच है, जिसके तहत चेक रणनीतिकार ने सिटी फुटबॉल ग्रुप (सीएफजी) के स्वामित्व वाले क्लब ऑस्ट्रेलियाई मेलबर्न सिटी एफसी में सहायक कोच की भूमिका से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में स्विच किया है।
    42 वर्षीय पीटर बतौर खिलाड़ी 15 साल तक म्लाडा बोलेस्लाव और स्लोवन लिबरेक जैसे प्रमुख चेक क्लबों के लिए खेल चुके हैं, और उनको मालूम है कि कई सितारे ए-लीग से आईएसएल में खेलने आए हैं, जो उन्हें इस बात की बेहतर समझ देते हैं कि भारत में क्या अपेक्षा की जाए। उन्हें भरोसा है कि वह इस सीजन में आइलैंडर्स को उनके उद्देश्य पाने में मदद करेंगे, जिसमें आईएसएल लीग विनर्स शील्ड को बरकरार रखना भी शामिल है। व्यक्तिगत तौर पर, एकसहायक की भूमिका से हेड कोच के रूप में पदोन्नति होना उन्हें और उनके परिवार को उत्साहित करेगी।

    क्रैटकी ने आईएसएल द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा, “आईएसएल काफी हद तक ए-लीग के समान है। निश्चित रूप से, ए-लीग के बहुत सारे खिलाड़ी आईएसएल में खेलते हैं। कुछ विदेशी खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम से खेलने वाले कई बहुत अच्छे भारतीयों के साथ लीग का हिस्सा हैं। तो यह एक बहुत अच्छा मानक है, यह विकसित हो रहा है, और भविष्य में यह और भी बेहतर होगा।”

    वह आगे कहते हैं, “जब यह अवसर आया तो मैं रोमांचित था। मुझे यहां आकर और काम शुरू करके खुशी हुई। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक अच्छा सेटअप है, और खिलाड़ियों की गुणवत्ता मुझे और अधिक उत्साहित करती है क्योंकि मैं यहां अच्छा काम करना जारी रख सकता हूं।”

    क्रैटकी ने कहा, “कोचिंग का हर अवसर आपको बेहतर बनाता है। चीजों को करने से मिलने वाला अनुभव हमें बहुत कुछ सिखाता है। आईएसएल मेरे लिए बहुत सी नई चीजें सीखने का एक अच्छा अवसर है, जिस तरह से हम खेलना चाहते हैं, वो सिटी का तरीका है, इसलिए मेरे लिए बेहतर होना व्यक्तिगत रूप से हमेशा फायदेमंद होता है। सीखने की प्रक्रिया कभी नहीं रुकनी चाहिए।”

    उन्होंने कहा, “हम सिटी फुटबॉल ग्रुप में हैं, इसलिए हमारे खेलने का तरीका भी बहुत समान है। देश और संस्कृति के समायोजन के साथ अपने खिलाड़ियों को समझना भी बहुत जरूरी है। मैं डेस बकिंघम का मित्र हूं और हमने हर छोटी बात पर चर्चा की और फिर उन्होंने मुझे एक हैंडओवर दे दिया। मैं समझ रहा हूं कि चीजें कैसे काम करती हैं और यह वास्तव में बहुत अच्छा लग रहा है।”

    2018 में सिटी अकादमी के भीतर कोचिंग पद संभालने से पहले, क्रैटकी शुरुआत में 2017 में बतौर स्वयंसेवक सीएफजी में शामिल हुए थे। 2017 में, उन्होंने मेलबर्न सिटी एफसी की डेवलपमेंट टीम के साथ काम किया और वह 2021 में बकिंघम द्वारा मुम्बई सिटी एफसी में शामिल होने के बाद सहायक कोच बने।

    क्रैटकी चेक गणराज्य से हैं, हालांकि उन्होंने अपने खेल करियर का अंतिम दौर और अब तक की अपनी पूरी कोचिंग ऑस्ट्रेलिया में की है। जान स्तोहान्ज़ (मुम्बई सिटी एफसी), पावेल एमोव्स (मुम्बई सिटी एफसी), जान सेडा (एफसी गोवा), टॉमस जोसल (नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी) जैसे कई चेक खिलाड़ी पूर्व में आईएसएल में खेल चुके हैं और मुम्बई सिटी एफसी के नए हेड कोच का दावा है कि उन्होंने लीग को बेहतर ढंग से समझने के लिए आईएसएल खेल चुके उन खिलाड़ियों के प्रोफाइल का अध्ययन किया है।

    क्रैटकी चेक गणराज्य से हैं, हालांकि उन्होंने अपने खेल करियर का अंतिम दौर और अब तक की अपनी पूरी कोचिंग ऑस्ट्रेलिया में की है। जान स्तोहान्ज़ (मुम्बई सिटी एफसी), पावेल एमोव्स (मुम्बई सिटी एफसी), जान सेडा (एफसी गोवा), टॉमस जोसल (नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी) जैसे कई चेक खिलाड़ी पूर्व में आईएसएल में खेल चुके हैं और मुम्बई सिटी एफसी के नए हेड कोच का दावा है कि उन्होंने लीग को बेहतर ढंग से समझने के लिए आईएसएल खेल चुके उन खिलाड़ियों के प्रोफाइल का अध्ययन किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईपीएल 2024 नीलामी में 333 क्रिकेटर, 214 भारतीय व 119 विदेशी खिलाड़ी शामिल
    Next Article लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए फ्रेंचाइजी क्रिकेट से दूर रहेंगे शाकिब अल हसन
    admin

      Related Posts

      एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में मिला 19वां स्वर्ण पदक

      October 3, 2026

      ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी: 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

      October 2, 2026

      पाकिस्तान पर 19-0 की रिकॉर्ड जीत, सेमीफाइनल में भारत; झारखंड की रोशनी आइंद ने दागे दो गोल

      September 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      • रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, चार लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 14.87 लाख रुपये
      • ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं
      • झारखंड में 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिला प्रमोशन; वन विभाग में बड़ा फेरबदल
      • अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरे कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, आवास पहुंचकर की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version