Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या
    Top Story

    माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या

    adminBy adminApril 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास तीन बदमाशों ने मारी गोली
    -अपनी हिरासत में मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी पुलिस
    आजाद सिपाही संवाददाता
    प्रयागराज। माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की श्निवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी। हत्या की यह वारदात उस समय हुई, जब पुलिस इन दोनों को अपनी हिरासत में स्वास्थ्य जांच के लिए कॉल्विन अस्पताल ले जा रही थी। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां मीडियाकर्मी बन कर पहुंचे और पहले अतीक अहमद को और फिर अशरफ को गोली मार दी। पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गयी। हत्या के बाद बदमाशों ने धार्मिक नारे लगाये और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी फोर्स के साथ-साथ कई वरिष्ठ अफसर पहुंच गये हैं। गोलीबारी में एक सिपाही के भी घायल होने की सूचना है।
    उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक और उसका भाई अशरफ चार दिन की पुलिस कस्टडी में था। शनिवार को तीसरे दिन धूमनगंज थाने के लॉकअप में बंद अतीक और अशरफ से एटीएस ने हथियार तस्करी की बाबत पूछताछ की थी। रात लगभग साढ़े 10 बजे जब दोनों को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी मीडियाकर्मी बनकर तीन बदमाश बाइक से आये और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग के वक्त मीडियाकर्मी अतीक से बात कर रहे थे। फायरिंग शुरू होते ही उसके साथ चल रहे पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। गोलियां लगने से अतीक और अशरफ गिर पड़े। दोनों को आनन-फानन स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो पिस्टल और छह खोखे मिले हैं। घटना की सूचना पर सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। गौरतलब है कि उमेश पाल अपहरण कांड में एमपी-एमएलए अदालत ने अतीक को उम्रकैद की सजा सुनायी है। अतीक अहमद पर सौ से अधिक मुकदमे चल रहे हैं।
    ​​​​​​

    अतीक से 23 घंटे तक हो चुकी थी पूछताछ
    अतीक अहमद और अशरफ से यूपी एटीएस और प्रयागराज पुलिस ने 23 घंटे ’‘ पूछताछ की थी। दोनों से करीब दो सौ सवाल पूछे गये थे। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान अतीक ने कबूला था कि वह पाकिस्तान से हथियार की सप्लाई लेता रहा है। अहमदाबाद जेल से उसने आइएसआइ एजेंट को फोन किया था। यही नहीं, अतीक ने उमेश पाल हत्याकांड की साजिश का भी जुर्म कबूल किया। अशरफ ने पुलिस को बताया कि किसी चैनल से हथियार पंजाब के एक फार्म हाउस तक पहुंच जाते थे। पूछताछ के दौरान अतीक गिड़गिड़ाता रहा। वह बेटे के जनाजे में शामिल होने की मिन्नतें करता रहा। इसी दौरान अतीक की तबीयत बिगड़ गयी। इसके बाद अतीक और अशरफ को एक ही हथकड़ी में प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल लाया गया था। असद को यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को झांसी के पास मुठभेड़ में मार गिराया था। शनिवार सुबह 10 बजे असद को प्रयागराज के कब्रिस्तान में दफनाया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअतीक के साथ ही खत्म हो गया पूर्वांचल के आतंक का अध्याय
    Next Article माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद वाराणसीे में हाईअलर्ट
    admin

      Related Posts

      सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक

      October 17, 2026

      नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व

      October 17, 2026

      कभी गलियों की शान थी रंग-बिरंगी फिरकी, अब मोबाइल के दौर में गुम हो रहा बचपन, संकट में पारंपरिक कारीगर

      October 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक
      • नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व
      • चुनावी हलफनामे में झूठ बोलने वाले नेताओं की बढ़ेगी मुश्किल! आम नागरिक भी दर्ज करा सकेंगे आपराधिक शिकायत
      • कभी गलियों की शान थी रंग-बिरंगी फिरकी, अब मोबाइल के दौर में गुम हो रहा बचपन, संकट में पारंपरिक कारीगर
      • पर्व-त्योहारों से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, इटकी में अवैध नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version