Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पुलिस के लिए 5जी प्रौद्योगिकी के उपयोग पर राष्ट्रीय हैकथॉन विमर्श-2023 का होगा आयोजन
    देश

    पुलिस के लिए 5जी प्रौद्योगिकी के उपयोग पर राष्ट्रीय हैकथॉन विमर्श-2023 का होगा आयोजन

    adminBy adminOctober 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केन्द्र सरकार चाहती है कि तकनीक के युग में सभी एजेंसियां खुद को अपडेट रखें और तकनीक के उपयोग से होने वाले खतरों से सावधान रहें तथा इसका समाधान भी समय पर निकालें । इसी संबंध में बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय हैकथॉन – विमर्श 2023 की घोषणा की गई। इस मौके पर हैकथॉन विमर्श- 2023 के टीजर और वेबसाइट का शुभारंभ किया गया।

    पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) को गृह मंत्रालय में 5जी अनुप्रयोगों के उपयोग के मामलों के लिए गृह मंत्रालय के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में नामित किया गया है। इसके बाद बीपीआरएंडडी कानून प्रवर्तन एजेंसियों (एलईएएस) के सामने आने वाली चुनौतियों और मुद्दों के समाधान के लिए उपकरण विकसित करने के उद्देश्य से 5जी पर एक हैकथॉन का आयोजन कर रहा है। इस हैकथॉन में 09 समस्याओं को चिह्नित किया गया है। इन समस्याओं के समाधान के लिए सहायक टेलीकॉम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (टीसीओई) के साथ दूरसंचार विभाग (डीओटी) बीपीआरएंडडी के साथ मिलकर छात्रों, स्टार्टअप और एमएसएमई के साथ हैकथॉन आयोजित करेगा।

    इस हैकथॉन में आइडिया स्क्रीनिंग के तीन चरण होंगे। पहला और दूसरा चरण वर्चुअल मोड जबकि तीसरा चरण वास्तविक मोड में नोडल केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा, जहां 5जी टेस्टबेड/निजी नेटवर्क/लैब्स उपलब्ध होंगे। तीनों चरणों की ज्यूरी में बीपीआरएंडडी, आई4सी, डीओटी और इस क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे। तीसरा चरण पूरा होने के बाद, फरवरी 2024 में हैकथॉन के समापन सत्र के दौरान समस्याओं का समाधान करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि आज पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) के महानिदेशक बालाजी श्रीवास्तव ने हैकथॉन विमर्श- 2023 के टीजर और वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष दूरसंचार उत्कृष्टता केंद्र (टीसीओई) अजय कुमार साहू, अपर सचिव, गृह मंत्रालय चंद्राकर भारती, अपर महानिदेशक बीपीआरएंडडी अनुपमा निलेकर चंद्रा, निदेशक (आधुनिकीकरण) बीपीआरएंडडी रेखा लोहानी और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) के सीईओ राजेश कुमार उपस्थित रहे।

    गृह मंत्रालय का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में साइबर सुरक्षित भारत का निर्माण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। भारत सरकार देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों की प्रौद्योगिकी क्षमता को बढ़ाने और साइबर-सुरक्षित देश बनाने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। साइबर सुरक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा संबंधी मामलों का अनिवार्य पहलू है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रद्धा कपूर ने दशहरे के मौके पर अपने लिए खरीदी नई कार लेम्बोर्गिनी
    Next Article रजनीकांत-अमिताभ बच्चन 33 साल बाद फिर साथ आए, नई फिल्म का किया ऐलान
    admin

      Related Posts

      महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

      November 9, 2026

      दीपावली 2026: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी, कहा- नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों से देश को सुरक्षित करना है

      November 9, 2026

      सरहद पर कैसे मनाते हैं जवान दिवाली? जीरो लाइन पर दीये जलाकर देश की सुरक्षा का दिया भरोसा

      November 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version