रांची। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 8 से 9 अक्टूबर को होटल कान्हा श्याम प्रयागराज उत्तरप्रदेश में संपन्न होगा। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पोद्दार ने बताया कि इस बैठक में देशभर के सभी प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति तथा राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यसमिति का उद्घाटन उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा संपन्न होगा तथा इस बैठक में समाज के उत्तरप्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक, सांसद का संबोधन होना है। इस बैठक में मुख्य रूप से देश की आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति पर चर्चा सहित पूरे देश भर के 54 उपजाति वैश्य समाज को कैसे संगठित किया जाये, इस पर चिंतन मनन किया जायेगा। इस बैठक में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन झारखंड प्रदेश की आठ सदस्य टीम शुक्रवार ट्रेन से प्रयागराज के लिए रवाना हुई। इसमें अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री डॉ विजय प्रकाश, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पोद्दार, महिला मोर्चा की अर्चना गुप्ता, संगीता कुमारी, रतन गुप्ता, कालेश्वर साहू, रासबिहारी गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



