देहरादून से अछि खबर आयी है। दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित नौ महीने के बच्चे ने छह दिन में कोरोना की जंग जीत ली है। यह बच्चा उत्तराखंड में कोरोना से सबसे कम समय में स्वस्थ होने वाला मरीज बन गया है।
इससे पहले एक प्रशिक्षु आईएफएस सात दिन में कोरोना से ठीक हुआ था। अस्पताल के डिप्टी एमएस और कोरोना के स्टेट को-ऑर्डिनेटर डॉ। एनएस खत्री ने बताया कि बच्चे की दो रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने के बाद उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है।
मां का दूध संक्रमण से लड़ने में बहुत उपयोगी
बता दें कि देहरादून की भगत सिंह कॉलोनी में जमात से लौटे नौ महीने के बच्चे के पिता कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे भी 17 अप्रैल को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसकी मां को भी सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। जांच में मां का सैंपल निगेटिव आया था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



