Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बाघमारा और धनबाद में होगा मतदान
    Breaking News

    पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बाघमारा और धनबाद में होगा मतदान

    azad sipahiBy azad sipahiApril 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बाघमारा व धनबाद में मतदान होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट (एनआई एक्ट) के तहत सार्वजनिक अवकाश (रविवारीय अवकाश सहित) की तिथि को छोड़कर, नामांकन की तिथि 21 से 27 अप्रैल तक दिन के 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक तथा 28 से 30 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। दो मई को दिन के 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक नाम वापसी तथा चा मई को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। वहीं, 19 मई को प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मतदान होगा। 22 मई को राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की जाएगी।

    द्वितीय चरण के मतदान के लिए 606 भवन में 786 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 103 सामान्य, 486 संवेदनशील तथा 197 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र है। जहां 154253 पुरुष, 136081 महिला व एक थर्ड जेंडर सहित कुल 290335 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। द्वितीय चरण में जिला परिषद के आठ, पंचायत समिति सदस्य के 79, मुखिया के 73 तथा वार्ड सदस्य के 786 पदों सहित कुल 946 पदों के लिए मतदान होगा। जिसमें 542 पद महिलाओं के लिए रहेंगे।

    पंचायत चुनाव के नामांकन के लिए वार्ड सदस्यों को स्वघोषणा परिशिष्ट 3 में करनी होगी। मुखिया, पंचायत समिति सदस्य तथा जिला परिषद सदस्यों को परिशिष्ट 4 के साथ शपथ पत्र प्रथम श्रेणी के दंडाधिकारी या नोटरी के समक्ष दाखिल करना होगा। सभी पदों के लिए प्रपत्र 29 में शपथ पत्र दाखिल करना होगा। वार्ड सदस्य स्वसत्यापित शपथ पत्र प्रपत्र 29 में समर्पित करेंगे। मुखिया, पंचायत समिति सदस्य तथा जिला परिषद के सदस्य प्रपत्र 29 में शपथ पत्र नोटरी या अन्य पदाधिकारी के समक्ष सत्यापित कराएंगे।

    नामांकन के लिए सामान्य श्रेणी के वार्ड सदस्य के लिए एक सौ रुपये, मुखिया 250 रुपये, पंचायत समिति सदस्य 250 रुपये तथा जिला परिषद सदस्य के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या ओबीसी के लिए नामांकन शुल्क में 50 फीसदी की रियायत है।

    पंचायत चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन व्यय की सीमा भी निर्धारित की गई है। वार्ड सदस्य के लिए 14000 रुपये, मुखिया के लिए 85000 रुपये, पंचायत समिति सदस्य के लिए 71000 रुपये तथा जिला परिषद सदस्य के लिए 214000 रुपये की अधिकतम सीमा निर्धारित है।

    एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि मतदान को भयमुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी कार्यरत रहेगा। अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व अन्य सुरक्षा बल शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए कार्यशील रहेंगे। नियमित पेट्रोलिंग जारी रहेगी। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए क्विक एक्शन टीम मुस्तैद रहेगी। सभी बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी।

    azad sipahi news Hindi news jharkhand news jharkhand panchayat chunav jharkhand top news Latest News national news Political News ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजहांगीरपुरी का यह ट्रेंड खतरनाक ही नहीं, अनैतिक भी है
    Next Article मेक इन इंडिया का बहुत बड़ा केंद्र बनने जा रहा दाहोदः प्रधानमंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क नहीं, तो एंबुलेंस भी नहीं! प्रसव पीड़ा से तड़पती सुकुरमुनी को खाट पर लादकर 4 किमी पैदल चले परिजन

      October 18, 2026

      बिरसा सेवा सदन में मां उग्रतारा अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा

      October 18, 2026

      दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, पत्रकार समेत चार गंभीर घायल

      October 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सड़क नहीं, तो एंबुलेंस भी नहीं! प्रसव पीड़ा से तड़पती सुकुरमुनी को खाट पर लादकर 4 किमी पैदल चले परिजन
      • बिरसा सेवा सदन में मां उग्रतारा अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा
      • दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, पत्रकार समेत चार गंभीर घायल
      • रूपी सोरेन के संस्कार भोज में उमड़ा जनसैलाब, आम से लेकर खास तक नेमरा पहुंचे
      • कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत; कई घायल, बारिश के बीच मची अफरा-तफरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version