Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मेक इन इंडिया का बहुत बड़ा केंद्र बनने जा रहा दाहोदः प्रधानमंत्री
    Breaking News

    मेक इन इंडिया का बहुत बड़ा केंद्र बनने जा रहा दाहोदः प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiApril 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि गुजरात का दाहोद अब मेक इन इंडिया का बहुत बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज दाहोद में आदिजाति महासम्मेलन में लगभग 22,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दाहोद और पंचमहाल के विकास से जुड़ी 22 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का आज उद्घाटन हुआ है, उनमें एक पेयजल से जुड़ी योजना है और दूसरी दाहोद को स्मार्ट सिटी बनाने से जुड़ा प्रोजेक्ट है। उन्होंने आगे कहा कि दाहोद अब मेक इन इंडिया का भी बहुत बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। गुलामी के कालखंड में यहां स्टीम लोकोमोटिव के लिए जो वर्कशॉप बनी थी, वो अब मेक इन इंडिया को गति देगी। उन्होंने कहा कि अब दाहोद में 20 हज़ार करोड़ रुपये का कारखाना लगने वाला है ।

    प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर 1400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। वह दाहोद जिला दक्षिणी क्षेत्र में क्षेत्रीय जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया, जो नर्मदा नदी बेसिन पर लगभग 840 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित है। यह दाहोद जिले और देवगढ़ बरिया शहर के लगभग 280 गांवों की जलापूर्ति की जरूरतों को पूरा करेगी।

    प्रधानमंत्री ने करीब 335 करोड़ रुपये की दाहोद स्मार्ट सिटी की पांच परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) बिल्डिंग, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, सीवरेज वर्क्स, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम शामिल हैं।

    प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पंचमहल और दाहोद जिले के 10,000 जनजातीय लोगों को 120 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। प्रधानमंत्री 66 केवी घोड़िया सबस्टेशन, पंचायत हाउस, आंगनवाड़ी समेत अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

    प्रधानमंत्री ने दाहोद में उत्पादन इकाई में 9000 एचपी इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के निर्माण की आधारशिला भी रखी। परियोजना की लागत करीब 20,000 करोड़ रुपये है। भाप इंजनों के आवधिक ओवरहाल के लिए 1926 में स्थापित दाहोद कार्यशाला में महत्वपूर्ण सुधारों के साथ विद्युत लोकोमोटिव निर्माण इकाई को अपग्रेड किया जाएगा। यह 10,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करेगी।

    प्रधानमंत्री ने करीब 550 करोड़ रुपये की राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इसमें करीब 300 करोड़ रुपये की जलापूर्ति से संबंधित परियोजनाएं, 175 करोड़ रुपये की दाहोद स्मार्ट सिटी परियोजनाएं, दुधिमती नदी परियोजना से संबंधित कार्य, घोड़िया में जीईटीसीओ सबस्टेशन से जुड़ी अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बाघमारा और धनबाद में होगा मतदान
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने डब्ल्यूएचओ प्रमुख का गुजराती नाम रखा ‘तुलसीभाई’
    azad sipahi

      Related Posts

      कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत; कई घायल, बारिश के बीच मची अफरा-तफरी

      October 17, 2026

      सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक

      October 17, 2026

      नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व

      October 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत; कई घायल, बारिश के बीच मची अफरा-तफरी
      • सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक
      • नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व
      • चुनावी हलफनामे में झूठ बोलने वाले नेताओं की बढ़ेगी मुश्किल! आम नागरिक भी दर्ज करा सकेंगे आपराधिक शिकायत
      • कभी गलियों की शान थी रंग-बिरंगी फिरकी, अब मोबाइल के दौर में गुम हो रहा बचपन, संकट में पारंपरिक कारीगर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version