मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत गुरुवार को गिरिडीह निर्वाचन कार्यालय की ओर से जागो मतदाता, करो मतदान के नारे के साथ रन फॉर वोटर का आयोजन हुआ. इस दौरान झंडा मैदान से निकले इस रन फॉर वोटर को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, डीएसओ गुलाम समदानी, उप निर्वाचन अधिकारी रंथू महतो, डीपीआरओ अंजना भारती समेत कई अधिकारियों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस दौरान डीसी ने कहा कि मतदान के जरिए ही एक अच्छी सरकार को चुना जा सकता है. भारत एक ऐसा देश है जहा लोगों को अपनी पसंद की सरकार और जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार है. रन फॉर बोटर में अधिकारियों के साथ सर जेसी बोस गर्ल्स स्कूल की छात्राएं समेत कई स्कूल के छात्र और आईआरबी जवान भी शामिल हुए हुए थे. शहर भ्रमण करते हुए रन फॉर बोटर की रैली वापस झंडा मैदान पहुंच कर समापत हुआ. मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी स्नेहलता, डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी समेत कई अधिकारी और कर्मी शामिल हुए.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



