रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में मंगलवार को कांग्रेस भवन में आउटरीच अभियान की समीक्षा की गयी। प्रदेश अध्यक्ष ने नियंत्रण कक्ष के सभी सदस्यों से अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और कहा कि सभी जिलों में चल रहे अभियान को लेकर सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी जा रही है। उन्हें लगातार मॉनिटरिंग कर डाटा कलेक्शन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कोरोना योद्धाओं द्वारा घर-घर जाकर किये गये सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों को सही तथ्यों के साथ सौंपने का निर्देश भी दिया। बाद में इस रिपोर्ट को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंपा जायेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने बताया कि इस अभियान में आम लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। सरकार ने पांच लाख लोगों के निधन की जानकारी दी है, लेकिन यह आंकड़ा कई गुना अधिक है। इस कारण देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।
हर दो-तीन दिन में प्रपत्र उपलब्ध करायें: आलोक
प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि कोविड योद्धा अपने प्रखंड के नामित समन्वयक के साथ हर दो-तीन दिन में भरे हुए प्रपत्र नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसमें केशव महतो कमलेश, अनादि ब्रह्म, लाल किशोर नाथ शाहदेव, सुरेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, शमशेर आलम, कुमार राजा, राजीव रंजन प्रसाद, निरंजन पासवान, अमूल्य नीरज खलखो, भीम कुमार, सन्नी टोप्पो, सतीश पाल मुंजीनि, रश्मि पिंगुवा उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

