Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान ने फिर दी परमाणु हमले की गीदड़भभकी
    दुनिया

    पाकिस्तान ने फिर दी परमाणु हमले की गीदड़भभकी

    shivam kumarBy shivam kumarMay 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान के राजदूत ने रूस में कहा कि अगर भारत उस पर हमला करता है तो इस्लामाबाद अपने पूरे सैन्य शस्त्रागार का इस्तेमाल कर सकता है, जिसमें परमाणु हथियार भी शामिल हैं
    मॉस्को/इस्लामाबाद। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान एक के बाद एक भारत के खिलाफ परमाणु हथियार के इस्तेमाल की धमकी दे रहा है। पाकिस्तान इसलिए बौखलाया हुआ है क्योंकि उसे पता है कि अगर भारत हमला करता है, तो उसका टिक पाना नामुमकिन है। इस बार पाकिस्तान ने भारत के दोस्त के घर से दिल्ली को धमकी देने की कोशिश की है। रूस में पाकिस्तान के राजदूत ने चेतावनी दी है कि अगर भारत ने उस पर हमला किया या अगर नयी दिल्ली ने पाकिस्तान की जल आपूर्ति बाधित की तो इस्लामाबाद अपने पूरे सैन्य शस्त्रागार का इस्तेमाल कर सकता है, जिसमें परमाणु हथियार भी शामिल हैं।

    शनिवार को रूसी ब्रॉडकास्टर आरटी को दिये गये एक इंटरव्यू में बोलते हुए मास्को में पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक मुहम्मद खालिद जमाली ने कहा, कि इस्लामाबाद के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है जो बताती है कि भारत पाकिस्तानी क्षेत्र पर सैन्य हमले की योजना बना रहा है। मॉस्को में पाकिस्तान के राजदूत ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि कुछ दस्तावेज लीक हुए हैं जिनके मुताबिक पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों पर हमला करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए हमें लगता है कि ऐसा होने वाला है और यह निश्चित है।

    पाकिस्तान की परमाणु बम गिराने की धमकी
    पाकिस्तान की तरफ से अभी तक परमाणु धमकी देने वाले लोगों में नेता और रिटायर्ड अधिकारी शामिल रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में ये पहली बार है जब किसी शीर्ष डिप्लोमेट की तरफ से परमाणु हमले की धमकी दी गयी है। उन्होंने कहा, हम पाकिस्तान में पारंपरिक और परमाणु, दोनों तरह की पूरी शक्ति का इस्तेमाल करेंगे। जमाली की यह धमकी 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आयी है, जिसमें 26 लोग मारे गये थे।

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया, जिससे आने वाले कुछ सालों में पाकिस्तान में जल संकट होने की आशंका बन गयी है। 1960 में किया गया सिंधु जल संधि एक ऐसा समझौता है, जिसे विश्व बैंक ने मध्यस्थता करके दोनों देशों के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के पानी के वितरण को नियंत्रित किया था। यह संधि भारत और पाकिस्तान के बीच कई युद्धों के बावजूद कायम रही और इसे लंबे समय तक तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों में एक दुर्लभ स्थिर व्यवस्था के रूप में देखा जाता रहा। जमाली ने भारत के फैसले को ‘एक्ट आॅफ वॉर’ कहा है। उन्होंने कहा, निचले तटवर्ती क्षेत्र के पानी को हड़पने, उसे रोकने या उसकी दिशा बदलने का कोई भी प्रयास पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई होगी और इसका जवाब पूरी ताकत से दिया जायेगा, जिसमें पूरी ताकत भी शामिल होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे : राजनाथ सिंह
    Next Article काठमांडू में बारिश के कारण हवाईअड्डा पर उड़ान प्रभावित, कुछ विमान भारत डाइवर्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      भारतीयों के खिलाफ बढ़ रही नफरत, गजाला हाशमी ने अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेट्स के समर्थन की अपील की

      November 4, 2026

      नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौत; तीन लोग घायल

      November 3, 2026

      बांग्लादेश के माताबाड़ी पोर्ट से जुड़ेगा भारत का पूर्वोत्तर? जापान की BIG-B योजना में भारत को शामिल करने की तैयारी

      October 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में
      • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
      • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
      • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
      • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version