Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में पत्नी संग लगाई हाजिरी
    Breaking News

    नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में पत्नी संग लगाई हाजिरी

    azad sipahiBy azad sipahiApril 3, 2022Updated:April 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -काशी विश्वनाथ धाम के नए स्वरूप को देखते रह गये देउबा

    वाराणसी। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने रविवार को पत्नी आरजू राणा देउबा और 40 सदस्यीय दल के साथ श्री काशी विश्वनाथ के स्वर्णिम गर्भगृह में हाजिरी लगाई। गर्भगृह में वैदिक ब्राह्मणों के आचार्यत्व में मंत्रोच्चार के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री ने पत्नी के साथ बाबा के ज्योर्तिलिंग का पूरे श्रद्धा के साथ अभिषेक किया। नेपाल के प्रधानमंत्री ने अपने देश में सुख समृद्धि के लिए बाबा से कामना की। इसके पहले मंदिर प्रबंधन ने मेहमान प्रधानमंत्री और उनके साथ आये दल का स्वागत किया।

    मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम के नव्य और विस्तारित स्वरूप की अद्भुत छटा देखी तो अपलक देखते ही रह गये। यही हाल उनके साथ आये दल का भी रहा। साथ में मौजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेहमान प्रधानमंत्री को काशी के नव्य और भव्य स्वरूप के बारे में भी अवगत कराया। देउबा का काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 के पास नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़े और डमरू की गूंज के साथ हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के मंदिर में प्रवेश किया। अयोध्या और मथुरा के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अयोध्या से पहुंचीं महिला कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों ने हाथ में तिरंगा और नेपाल का झंडा लहरा मेहमानों का पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया।

    प्रधानमंत्री देउबा ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद धाम से होते हुए ललिता घाट स्थित साम्राज्येश्वर पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर प्रबंधन ने नेपाली परम्परा के अनुसार अपने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। ललिता घाट के पास स्थित मंदिर बाहर से देखने में हूबहू नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ की प्रतिमूर्ति है। इसलिए इसे काशी का पशुपतिनाथ भी कहा जाता है। इसका निर्माण नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की तर्ज पर किया गया है। नेपाली मंदिर में दर्शन पूजन के बाद मेहमान प्रधानमंत्री और उनके साथ आया दल नदेसर स्थित एक तारांकित होटल में दोपहर का भोजन कर कुछ देर आराम करेगा। इसके बाद नेपाल के देउबा और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की आधा घंटे विभिन्न मुद्दों पर वार्ता होगी। यहां से प्रधानमंत्री देउबा एयरपोर्ट जाएंगे। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी उन्हें विदा करने के लिए साथ एयरपोर्ट जाएंगे।

    azad sipahi news Hindi news jharkhand news jharkhand top news Latest News national news Political News ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुमका में चल रही थी गन फैक्ट्री, कोलकाता एसटीएफ ने पकड़ा
    Next Article नक्सलियों ने ईंट-भट्ठा में जेसीबी, ट्रैक्टर और बाइक को फूंका, मजदूरों के साथ की मारपीट
    azad sipahi

      Related Posts

      असम में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 लोगों की मौत, कई घायल

      November 13, 2026

      कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज

      November 13, 2026

      मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह

      November 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 लोगों की मौत, कई घायल
      • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज
      • मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह
      • लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
      • कैंसर की दवाओं की नई कीमतों पर रांची में छापेमारी जैसी जांच, चार अस्पतालों की फार्मेसी खंगाली
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version