Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची की धरती से देश को पीएम ने दी बड़ी सौगातें
    Top Story

    रांची की धरती से देश को पीएम ने दी बड़ी सौगातें

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 13, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को झारखंड के नव निर्मित विधानसभा भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही राज्य की धरती से पूरे देश को तीन बड़ी योजनाओं की सौगात दीं। प्रधानमंत्री ने साहेबगंज में मल्टीमॉडल बंदरगाह का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने 1238 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले झारखंड सचिवालय के नये भवन की आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री ने ही अप्रैल 2017 में साहेबगंज मल्टीमॉडल टर्मिनल की आधारशिला रखी थी, जिसका निर्माण लगभग दो साल की रिकॉर्ड अवधि में 290 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। यह जल मार्ग विकास परियोजना के तहत गंगा नदी पर बनाये जा रहे तीन मल्टीमॉडल टर्मिनलों में से दूसरा टर्मिनल है। इससे पहले नवंबर 2018 में प्रधानमंत्री ने वाराणसी में पहले मल्टीमॉडल टर्मिनल का उद्घाटन किया था। साहेबगंज स्थित मल्टीमॉडल टर्मिनल झारखंड और बिहार के उद्योगों को वैश्विक बाजार के लिए खोलेगा और इसके साथ ही जलमार्ग के जरिये भारत-नेपाल कार्गो कनेक्टिविटी सुलभ करायेगा। यह राजमहल क्षेत्र स्थित स्थानीय खदानों से विभिन्न ताप विद्युत संयंत्रों को घरेलू कोयले की ढुलाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इस टर्मिनल के जरिये कोयले के अलावा स्टोन चिप्स, उर्वरकों, सीमेंट और चीनी की भी ढुलाई किये जाने की उम्मीद है। मल्टीमॉडल टर्मिनल से इस क्षेत्र में लगभग 600 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार और तकरीबन 3000 लोगों के लिए अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है। नये मल्टीमॉडल टर्मिनल के जरिये साहिबगंज में सड़क-रेल-नदी परिवहन के संयोजन से अंदरुनी इलाकों का यह हिस्सा कोलकाता और हल्दिया तथा उससे भी आगे बंगाल की खाड़ी से जुड़ जायेगा। इसके अलावा साहेबगंज नदी-समुद्र मार्ग से बांग्लादेश होते हुए पूर्वोत्तर राज्यों से भी यह जुड़ जायेगा।

    प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत
    पीएम ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत करते हुए देश के किसानों को सौगात दी। यह योजना किसानों के जीवन में सामाजिक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी। इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष की उम्र के किसानों का पंजीकरण हो सकेगा। किसानों को 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद 3000 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। योजना के लिए झारखंड में एक लाख नौ हजार से अधिक का पंजीकरण हो चुका है।

    खुदरा व्यापारिक दुकानदार एवं स्वरोजगार पेंशन योजना
    प्रधानमंत्री ने गुरुवार को ही देश के खुदरा व्यापारिक दुकानदार एवं स्वरोजगार पेंशन योजना की शुरुआत की। भारत की आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने देश में खुदरा व्यापार करने वाले दुकानदारों को पेंशन की योजना से जोड़ने की पहल की है। इसके तहत 18 से 40 वर्ष के खुदरा व्यापारियों एवं दुकानदारों को भी 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद 3000 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। मोदी सरकार ने बेहद संजीदगी से यह योजना लागू की है।

    462 एकलव्य विद्यालयों का तोहफा
    पीएम मोदी ने इस मौके पर देश के जनजातीय क्षेत्रों में 462 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का आॅनलाइन शिलान्यास किया। इसमें झारखंड के 13 जिलों में 69 एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे हैं। अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को शहरों की तरह गांव में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे हैं।

    सिमडेगा के 3871 किसान भी पहुंचे
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सिमडेगा जिला के 3,871 किसान गुरुवार को रांची पहुंचे। जिला प्रशासन की ओर से सभी किसानों को रांची ले जाने की व्यवस्था की गयी थी। सभी किसान पगड़ी पहने हुए थे। किसानों के वाहनों में एक-एक नोडल अधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी की तैनाती की गयी थी, ताकि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना ना करना पड़े। सभी नोडल अधिकारियों का मोबाइल नंबर भी किसानों को दे दिया गया था। कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर ये किसान बेहद खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि किसी सरकार ने उन्हें इतना महत्व दिया है।

    PM gives big gifts to the country from the land of Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलक्ष्मण की तरह टीम में वापसी करें राहुल
    Next Article प्रधानमंत्री के संबोधन की दस बड़ी बातें
    azad sipahi desk

      Related Posts

      गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश

      November 12, 2026

      झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई

      November 12, 2026

      झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी

      November 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version