Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का किया उद्घाटन
    दिल्ली

    प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का किया उद्घाटन

    adminBy adminJuly 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने श्री सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट से पुट्टपर्थी जिले को पूरी तरह से डिजिटल बनाने का आह्वान किया।

    भारत में चल रही डिजिटल क्रांति का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में आज जितने रियल टाइम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होते हैं उनमें से 40 प्रतिशत अकेले भारत में हो रहे हैं। उन्होंने सत्य साईं ट्रस्ट से पुट्टपर्थी जिले को श्री सत्य साईं के अगले जन्मदिवस से पहले पूरी तरह डिजिटल करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने श्री सत्य साईं के सेवा कार्यों की प्रशंसा की और उनके जीवनकाल में आए अपने निजी अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके भक्तों को आज भी उनके द्वारा दिए गए संदेश याद हैं। जैसे लव ऑल सर्व ऑल, हेल्प एवर हर्ट नेवर ….।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत भी कर्तव्यों को पहली प्राथमिकता बनाकर आगे बढ़ रहा है। हमारे कर्तव्यों में आध्यात्मिक मूल्यों का मार्गदर्शन भी है और भविष्य के संकल्प भी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के संतों ने हजारों वर्षों से एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को पोषित किया है। एक सामान्य भारतीय के लिए संतों के जन्म स्थान मायने नहीं रखता है। सच्चा संत हमेशा से उसका अपना रहा है और उसकी आस्था एवं संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है।

    प्रधानमंत्री ने श्री सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट की आंध्र प्रदेश के 40 लाख विद्यार्थियों को श्री अन्न भोजन देने की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने इसे देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने की आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि श्री अन्न में स्वास्थ्य भी है और संभावनाएं भी हैं। हमारे ऐसे सभी प्रयास वैश्विक स्तर पर भारत के सामर्थ्य को बढ़ाएंगे और भारत की पहचान को मजबूती देंगे।

    उल्लेखनीय है कि श्री सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट ने पुट्टपर्थी स्थित प्रशांति निलयम में एक नई सुविधा, साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया है। प्रशांति निलयम श्री सत्य साईं बाबा का मुख्य आश्रम है। समाजसेवी श्री रयुको हीरा द्वारा प्रदत्त यह कन्वेंशन सेंटर सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आध्यात्मिकता और वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देने वाले दृष्टिकोण का एक प्रमाण है। यह विविध पृष्ठभूमि वाले लोगों को एक साथ आने, आपस में जुड़ने और श्री सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं के बारे में जानने के लिए एक उपयुक्त वातावरण प्रदान करता है। इसकी विश्वस्तरीय सुविधाएं एवं अवसंरचना सम्मेलनों, सेमिनारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को सुविधाजनक बनाएंगी, जिससे जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के बीच आपसी संवाद एवं समझ को बढ़ावा मिलेगा। इस विशाल परिसर में ध्यान कक्ष, शांत उद्यान और आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकनाडा सरकार खालिस्तान समर्थकों की भारत विरोधी गतिविधियों से चिंतित
    Next Article उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मां कामाख्या का लिया आशीर्वाद
    admin

      Related Posts

      योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

      November 20, 2026

      झारखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष भीम कुमार बने AICC सचिव, उत्तराखंड के सह-प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

      November 20, 2026

      CBI की पंचकूला में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रिश्वत लेते CGST का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार; मांगे थे 50 लाख

      November 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान
      • 18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 6 महीने तक ESMA लगाने की तैयारी
      • झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ कमजोर, बारिश और कोहरे से बढ़ी किसानों की चिंता
      • ‘चाचा के लिए दरवाजा खुला है’: गोपालगंज दौरे पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD साथ आने का न्योता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version