Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»PM MODI गुरुवार को मप्र में, पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स व औद्योगिक परिसरों का करेंगे शिलान्यास
    Breaking News

    PM MODI गुरुवार को मप्र में, पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स व औद्योगिक परिसरों का करेंगे शिलान्यास

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 13, 2023Updated:September 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार, 14 सितंबर को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर सागर जिले के बीना आ रहे हैं। वे यहां बीपीसीएल रिफाइनरी के विस्तारीकरण एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स निर्माण के भूमिपूजन के साथ ही विभिन्न औद्योगिक परिसरों का शिलान्यास करेंगे। बीना रिफाइनरी परिसर में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी नर्मदापुरम के ऊर्जा एवं नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन प्रक्षेत्र, इंदौर के आईटी पार्क-3 और 4, रतलाम के मेगा इंडस्ट्रियल पार्क, तथा छह अन्य इंडस्ट्रियल पार्क क्रमशः नर्मदापुरम, गुना, शाजापुर, मऊगंज, आगर मालवा और मक्सी की शिलान्यास पट्टिका का रिमोट द्वारा अनावरण करेंगे।

    जनसम्पर्क अधिकारी प्रलय श्रीवास्तव नेबताया कि कार्यक्रम में केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित राज्य के मंत्रीगण लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सहकारिता एवं लोक प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, उद्योग नीति और निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायकगण शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया एवं महेश राय भी उपस्थित रहेंगे।

    उल्लेखनीय है कि बीना रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स के बन जाने से 15 हजार को प्रत्यक्ष तथा दो लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। अभी बीपीसीएल बीना 7.8 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष (एमएमटीपीए) क्षमता की रिफाइनरी संचालित करता है। जो उत्तरी और मध्य भारत की बढ़ती ईंधन की मांगों को पूरा करने के लिए सक्षम है। देश की बेहतरीन रिफाइनरियों में से एक होने का गौरव प्राप्त बीपीसीएल बीना गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान करने की अपेक्षाओं पर अब तक खरा उतरा है।

    अब 50 हजार करोड़ की लागत से जो पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स बनेगा, वह पांच साल की अवधि में बनकर तैयार होगा। इसके पूर्ण होने से बीपीसीएल बीना की क्षमता 7.8 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटीपीए) प्रतिवर्ष से बढ़कर 11 एमएमटीपीए हो जाएगी। बीना रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स की नवीन इकाई में उत्कृष्ट तकनीक वाले 1.2 एमएमटीपीए क्षमता के एथलीन क्रैकर काम्पलेक्स की स्थापना भी होगी। साथ ही डाउन स्ट्रीम पेट्रोकेमिकल संयंत्र भी स्थापित होगा।

    बीना क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाईडर, हॉट बैलून पर प्रतिबंध रहेगा
    कलेक्टर दीपक आर्य ने 14 सितंबर को सागर जिले के बीपीसीएल बीना रिफायनरी सिक्यूरिटी कैम्पस क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत ड्रोन, पैराग्लाईडर, हॉट बैलून, एवं अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर प्रतिबंध लगाया है। जिला दंडाधिकारी द्वारा कानून व्यवस्था एवं विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश दिया गया है। उक्त आदेश बुधवार से प्रभावशील हो गया है, जो 14 सितंबर को शाम तक जारी रहेगा। धारा 144 के अंतर्गत इस क्षेत्र को रेड जोन-नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेएल राहुल ने की कुलदीप की तारीफ, कहा- विकेट के पीछे से उन्हें गेंदबाजी करते देख मजा आता है
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात ई-विधानसभा का उद्घाटन करते हुए इसे प्रगतिशील परिवर्तन बताया
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से बिहार में बंधक बनाए गए झारखंड के आठ श्रमिक मुक्त

      November 10, 2026

      महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

      November 9, 2026

      दीपावली 2026: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी, कहा- नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों से देश को सुरक्षित करना है

      November 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version