गिरिडीह पुलिस को अवैध शराब के कारोबार में एक के बाद दूसरी सफलता है. बुधवार की सुबह जहां नगर थाना पुलिस ने केटरिंग समानों से लोड पिकअप वैन को शराब के स्टॉक के साथ जब्त किया. वहीं दूसरी तरफ जिले के सरिया थाना पुलिस ने एसडीपीओ नौशाद आलम के नेतृत्व में सरिया के भगत सिंह चौक में छापेमारी कर गाय को खिलाने वाले भूसी लोड 407 गाड़ी से 84 पेटी शराब के स्टॉक को जब्त किया. जबकि 407 के चालक को भी दबोचने में पुलिस सफल रही. दोनो ही सफलता एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर मिला. इस दौरान एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ और सरिया थाना प्रभारी ने भगत सिंह चौक से गुजर रहे भूसी लोड गाड़ी को रोका और जब गाड़ी की जांच की गई, तो गाड़ी से 84 पेटी ब्रांडेड शराब के स्टॉक पड़े मिले. जो भूसी के भीतर पेटियों में दबे हुए थे. जब्त पेटियों में इंप्रियल ब्लू के शराब भरे थे. इस दौरान पूछताछ में चालक ने खुलासा किया है की उसे भूसी लोड गाड़ी को बिहार ले जाना था. और बिहार पहुंचने के बाद जानकारी दिया जाता की भूसी के भीतर दबे शराब के स्टॉक को कहा पहुंचाना था. बहराल, शराब के अवैध कारोबार में शामिल तस्कर नए नए फंडे अपनाकर शराब के अवैध कारोबार करने का प्रयास तो कर रहे है. लेकिन पुलिस के गुप्तचर भी इन तस्करों के सिंडिकेट को आर्थिक चोट दिए जा रहे है.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



