Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची में प्रकृति पर्व सरहुल की तैयारी जोरों पर, 24 को निकलेगी शोभायात्रा
    Breaking News

    रांची में प्रकृति पर्व सरहुल की तैयारी जोरों पर, 24 को निकलेगी शोभायात्रा

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 21, 2023Updated:March 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रकृति पर्व सरहुल की तैयारी जोरों पर है। इसको लेकर झारखंड के विभिन्न इलाकों में सरना स्थल व अखड़ा की सफाई की जा रही है। रांची शहर सरना झंडों से पट गया है। लोगों में खासा उत्साह है। 23 मार्च को विधि-विधान से उपवास, जल रखायी, पारंपरिक पूजा के बाद भविष्यवाणी होगी। यह भविष्यवाणी सरना धर्मावलंबियों के नव वर्ष के लिए होगी। इसमें अच्छी वर्षा के साथ बेहतर फसल की कामना होगी। 24 मार्च को 300 से अधिक अखड़ा से शोभायात्रा निकलेगी, जो सिरमटोली सरना स्थल तक पहुंचेगी। पारंपरिक वेशभूषा, वाद्ययंत्र और सरहुल गाते हुए लोग शोभायात्रा में शामिल होंगे। वहीं, 25 मार्च को फूलखोंसी के साथ सरहुल पर्व का समापन होगा।

    चैत द्वितीया यानी 23 मार्च से सरहुल के धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे। सरना स्थल पर विशेष पूजा होगी। दिन युवक और पाहन मिलकर तलाब, खेत व नदी से केकड़ा और मछली पकड़ कर लाते हैं। इन्हें अरवा धागा से बांधकर सुरक्षित रख दिया जाता है। हतमा सरना स्थल के जगलाल पाहन ने बताया कि जब धान की बुआई की जाती है, तब इनका चूर्ण बनाकर गोबर में मिलाया जाता है और धान के साथ बोया जाता है। इसके पीछे की मान्यता है कि जिस तरह केकड़े के असंख्य बच्चे होते हैं, उसी तरह धान की बालियां भी असंख्य होंगी। इसी दिन शाम में नदी व तालाब से दो घड़े में पाहन और सेंघारा पानी भरकर सरना स्थल पर रखेंगे। पानी के घड़े में अरवा चावल और सखुआ के फूल भी डाले जायेंगे। पवित्र सरना स्थल पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ पांच मुर्गा-मुर्गी को सिंदूर, घुवन, दिया दिखाकर और अरवा धागा से बांध कर रख दिया जायेगा।

    जगलाल पाहन ने सरहुल के बारे में बताया कि प्राचीन काल में जब हमारे पूर्वज जंगल में विचरण करते थे तब दिनभर विचरण के बाद शाम को विश्राम का ठिकाना ढूंढ़ा जाता था। इस क्रम में जंगल में मिलने वाले कंद-मूल और जानवर का शिकार कर भोजन करते थे। ऐसे में जंगल में बहुतायत में पाये जाने वाले साल यानी सखुआ वृक्ष के नीचे आश्रय बनाते थे। साल के वृक्ष को आकार में बड़ा और सुरक्षित माना गया। पेड़ का तना यानी धर लोगों को विभिन्न मौसम से बचाव करता था।

    साथ ही जंगली जानवरों से सुरक्षा देता था. इसके अलावा साल वृक्ष की डाली, फल और फूल को जीवनयापन में उपयोगी पाया। फल से बनने वाले सरये तैयार कर सखुआ के पत्ते में खाते थे। पतली डालियां जलावन में और मोटी डाली आश्रम तैयार करने में इस्तेमाल होने लगे। साल के वृक्ष हर परिस्थिति में उपयोगी होने के कारण पूर्वजों ने इसे पूजना शुरू कर दिया। यह कारण है कि सरहुल के दिन साल वृक्ष के साथ प्रकृति की पूजा की जाती है।

    प्रकृति के इस पर्व के लिए रांची शहर के बाजार इन दिनों सरहुल झंडे से पटे हैं। बाजार में 30 इंच से लेकर 30 फीट के सरहुल झंडे मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा मांग एक मीटर वाले सरहुल झंडे की है। इसकी कीमत 30 रुपये से शुरू है। वहीं, शहर के विभिन्न बड़े अखड़ा के लिए पांच फीट से लेकर 30 फीट तक के सरहुल झंडे तैयार किये गये हैं। इनकी कीमत 300 रुपये से 2000 रुपये तक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJHARKHAND सहित देश भर से होगा BJP का सफाया : जयप्रकाश नारायण यादव
    Next Article मजबूत ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट से भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख
    azad sipahi

      Related Posts

      आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, भूषण बाड़ा समेत कई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग

      November 17, 2026

      दिल्ली ड्रग्स तस्कर नेटवर्क: झारखंड के चतरा तक पहुंचे तार, स्पेशल सेल ने तीन लोगों को भेजा नोटिस

      November 17, 2026

      झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, SIR और MMDR संशोधन पर होगी चर्चा

      November 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, भूषण बाड़ा समेत कई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग
      • दिल्ली ड्रग्स तस्कर नेटवर्क: झारखंड के चतरा तक पहुंचे तार, स्पेशल सेल ने तीन लोगों को भेजा नोटिस
      • झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, SIR और MMDR संशोधन पर होगी चर्चा
      • निशा भगत मामला: ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, आठ घंटे तक चली तलाशी
      • रांची के चान्हो में 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version