Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»JHARKHAND : लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : राज्यपाल
    Breaking News

    JHARKHAND : लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : राज्यपाल

    azad sipahiBy azad sipahiMay 25, 2023Updated:May 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी (झारखंड)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे के दूसरे दिन खूंटी के बिरसा मुंडा कॉलेज में गुरुवार को आयोजित महिला स्वयं सहायता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति का समस्त झारखंड राज्यवासियों की ओर से बिरसा मुंडा की इस पावन भूमि पर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन करता हूं।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संवाद स्थापित करने का काम किया है। वे लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं। महिलाओं के लिए बेहतर काम किया है। आज के इस कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति बहुत गर्व की बात है। हमारे समाज में बदलाव देखा जा रहा है।

    राधाकृष्णन ने कहा कि राज्यपाल बनने के बाद मुझे भी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू में जाना का मौका मिला, जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है। बिरसा मुंडा ने बलिदान देकर देश के लिए एक इतिहास रच दिया। भगवान बिरसा मुंडा एक स्वतंत्र सेनानी थे, जो देश के लिए शहीद हो गए। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को पूरे देश में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने प्रारंभिक और चुनौतीपूर्ण जीवन में भी समाज सेवा की राह को अपनाया और समाज के समक्ष उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। आज के इस कार्यक्रम में हमारी बहनों की इतनी बड़ी तादाद में मौजूदगी झारखंड के भावी विकास के नींव का पत्थर तो है ही, साथ ही झारखंड में महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) इस संबंध में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    झारखंड में जनजाति बहनें भी महिला स्वयं सहायता समूह में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं और स्वावलंबी बनने की दिशा में प्रयास कर रही हैं। इस समूह से जुड़ने के उपरांत उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में परिवर्तन देखा जा रहा है। मुझे यह कहते हुए बहुत ही हर्ष व गर्व हो रहा है कि महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद गुणवत्तापूर्ण होते हैं लेकिन इन्हें अभी भी व्यापक रूप से बाजार उपलब्ध सुनिश्चित कराने की आवश्यकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश की चुनाव प्रक्रिया में दखल देने वाले को अमेरिका में नहीं मिलेगा प्रवेश
    Next Article स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गांवों को बनाएं रोजगार का केंद्र : अर्जुन मुंडा
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कथित ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा, NCB ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

      October 22, 2026

      JPSC भर्ती मामला: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते समेत 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 26 अक्टूबर को होगी पहली सुनवाई

      October 22, 2026

      रांची में दुर्लभ दोमुंहा सांप के साथ युवक गिरफ्तार, न्यूक्लियस मॉल के पास झोले से बरामद

      October 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कथित ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा, NCB ने छह लोगों को किया गिरफ्तार
      • JPSC भर्ती मामला: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते समेत 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 26 अक्टूबर को होगी पहली सुनवाई
      • रांची में दुर्लभ दोमुंहा सांप के साथ युवक गिरफ्तार, न्यूक्लियस मॉल के पास झोले से बरामद
      • कांके में दिल्ली पुलिस की छापेमारी: मुख्य आरोपी समीर अंसारी के घर से 2 थार और 4 बाइक बरामद, आरोपी फरार
      • नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, अगले बरस फिर आने का दिया न्योता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version