Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राष्ट्रपति, गडकरी, खरगे, राहुल गांधी ने अजित पवार के निधन पर जताया शोक
    देश

    राष्ट्रपति, गडकरी, खरगे, राहुल गांधी ने अजित पवार के निधन पर जताया शोक

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह हुए विमान हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है। नेताओं ने इसे महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा कि बारामती में हुई विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है और महाराष्ट्र के विकास, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। राष्ट्रपति ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगतों के परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर कहा कि अजित पवार का आकस्मिक निधन अत्यंत हृदयविदारक है। वर्षों तक साथ काम करने के दौरान उनके साथ उनका गहरा संबंध रहा। उन्होंने अजित पवार को दूरदर्शी प्रशासक, विकासशील सोच वाला नेता और जन-जन से जुड़ने की अद्भुत क्षमता रखने वाला जननेता बताया।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा कि विमान हादसे में अजित पवार का निधन बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाला है। उन्होंने इसे एक ऐसे नेता की असमय क्षति बताया, जिनके सामने लंबा और प्रभावशाली राजनीतिक भविष्य था। खरगे ने पवार परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना जताई।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अजित पवार और उनके सहयात्रियों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस शोक की घड़ी में वह महाराष्ट्र की जनता के साथ खड़े हैं और पवार परिवार तथा प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने एक्स पर शोक जताते हुए कहा कि अजित पवार का निधन सार्वजनिक जीवन के लिए गहरी क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल देने की कामना की। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दुख व्यक्त करते हुए इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और पवार परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि अजित पवार की जनसेवा और महाराष्ट्र के विकास में उनके योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

    कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक्स पर कहा कि अजित पवार का आकस्मिक निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उद्योगपति गौतम अदाणी ने कहा कि हाल ही में बारामती में अजित पवार के साथ हुई मुलाकात उनके प्रगतिशील दृष्टिकोण और युवाओं के भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनके सपनों के भविष्य-तैयार महाराष्ट्र को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद अरुण गोविल और रवि किशन ने भी इस हादसे को महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशराब व जमीन घोटाला: निलंबित IAS विनय चौबे की बढ़ीं मुश्किलें, एसीबी आज करेगी सीए उपेंद्र शर्मा से गहन पूछताछ
    Next Article महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर संजय सेठ और बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ: सुप्रीम कोर्ट

      October 15, 2026

      फ्लाइट में अब नहीं ले जा सकेंगे इस कंपनी का पावरबैंक; इंडिगो विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा फैसला

      October 15, 2026

      शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका: राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने दिया इस्तीफा, कहा- ‘एकतरफा प्यार ज्यादा दिन नहीं चलता, इससे अच्छा बेवफा हो जाओ’

      October 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होगा रांची रेलवे स्टेशन, त्योहारी भीड़ को देखते हुए खोला गया साउथ गेट
      • झारखंड के थानों में कब लगेंगे CCTV कैमरे? हाईकोर्ट ने मांगी टेंडर की प्रगति रिपोर्ट, 4 नवंबर को अगली सुनवाई
      • झारखंड हाईकोर्ट सख्त: पुल ध्वस्त मामलों की जांच 3 महीने में पूरी करने का आदेश, धनबाद-पलामू-गुमला के SP को निर्देश
      • धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ: सुप्रीम कोर्ट
      • फ्लाइट में अब नहीं ले जा सकेंगे इस कंपनी का पावरबैंक; इंडिगो विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा फैसला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version