Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रतिभा को बढ़ावा देने, कौशल विकास और नवाचार जैसे क्षेत्रों में अधिक निवेश की जरूरत: प्रधानमंत्री
    देश

    प्रतिभा को बढ़ावा देने, कौशल विकास और नवाचार जैसे क्षेत्रों में अधिक निवेश की जरूरत: प्रधानमंत्री

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 5, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) अनुसंधान के लिए एक राष्ट्रीय वृहद भाषा मॉडल (एलएलएम) स्थापित करेगा। उन्होंने उद्योगों से इस क्षेत्र में निवेश के लिए कहा।

    प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार सृजन पर बजट के बाद वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का केन्द्रीय बजट मजबूत कार्यबल और बढ़ती अर्थव्यवस्था का मार्ग प्रशस्त करता है।

    मोदी ने कहा कि देश का भविष्य इनोवेशन में किए जा रहे निवेश से निर्धारित होता है। भारत की अर्थव्यवस्था में एआई कई लाख करोड़ रुपये की ग्रोथ दे सकती है। उन्होंने कहा कि भारत एआई की क्षमताओं को विकसित करने के लिए राष्ट्रीय वृहद भाषा मॉडल (एलएलएम) की स्थापना भी करेगा। इस दिशा में हमारे प्राइवेट सेक्टर को भी दुनिया से एक कदम आगे रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक विश्वसनीय, सुरक्षित और लोकतांत्रिक देश जो एआई में किफायती समाधान दे सके विश्व को उसका इंतज़ार है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों, अर्थव्यवस्था और नवाचार में निवेश एक ऐसी थीम है, जो विकसित भारत के रोडमैप को परिभाषित करती है। इस साल के बजट में इसका प्रभाव भी बहुत बड़े स्तर पर दिख रहा है। इसलिए ये बजट भारत के भविष्य का ब्लूप्रिंट बनकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमने निवेश में जितनी प्राथमिकता बुनियादी ढांचे और उद्योगों को दी है, उतनी ही प्राथमिकता लोगों, अर्थव्यवस्था और इनोवेशन को भी दी है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों में निवेश का विजन शिक्षा, कौशल और स्वास्थ्य सेवा जैसे तीन स्तंभों पर खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि आज भारत का शिक्षा प्रणाली कई दशक के बाद कितने बड़े परिवर्तन से गुजर रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, आईआईटी का विस्तार, शिक्षा में तकनीक को शामिल करना, एआई का इस्तेमाल और 22 भारतीय भाषाओं में शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना जैसे बड़े कदम उठाए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने 2014 से अब तक 3 करोड़ से ज्यादा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया है। हमने एक हजार आईटीआई संस्थानों को अपग्रेड करने और 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने का ऐलान किया है। हमारा लक्ष्य युवाओं को ऐसी ट्रेनिंग देना है, जो इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा कर सके।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने युवाओं को नए अवसर और व्यावहारिक कौशल देने के लिए पीएम इंटर्नशिप योजना शुरू की है। इस योजना में हर स्केल पर ज्यादा से ज्यादा उद्योगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि हमने इस बजट में 10 हजार अतिरिक्त मेडिकल सीटों की घोषणा की है। हम अगले 5 सालों में मेडिकल लाइन में 75 हजार सीटें जोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टेलीमेडिसिन सुविधा का विस्तार हो रहा है। डे-केयर कैंसर सेंटर और डिजिटल हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर के जरिए हम गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को लास्ट माइल तक पहुंचाना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में हमने अर्थव्यवस्था में निवेश को भविष्योन्मुखी सोच के साथ देखा है। 2047 तक भारत की शहरी आबादी लगभग 90 करोड़ तक होने का अनुमान है। ऐसे में इतनी बड़ी आबादी के लिए शहरीकरण की योजना की जरूरत है। इसके लिए एक लाख करोड़ रुपये का अर्बन चैलेंज फंड बनाने की पहल की है।

    प्रधानमंत्री ने पर्यटन की संभावनाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि देश की जीडीपी में पर्यटन क्षेत्र का 10 प्रतिशत तक योगदान रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में करोड़ों युवाओं को रोजगार देने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि इस बजट में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए कई फैसले लिये गए हैं। देश भर में 50 गंतव्यों को टूरिज्म पर फोकस करते हुए विकसित किया जाएगा। इन गंतव्यों में होटलों को बुनियादी ढांचे का दर्जा दिए जाने से पर्यटन में आसानी बढ़ेगी, स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस बजट में कई कदम उठाए हैं। रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ाने के लिए एक लाख करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड पास किया गया है। इससे डीप टेक फंड ऑफ फंड्स के साथ उभरते क्षेत्रों में निवेश बढ़ेगा।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि ज्ञान भारतम मिशन के माध्यम से भारत की समृद्ध पांडुलिपि विरासत को संरक्षित करने की घोषणा बहुत ही अहम है। इस मिशन के माध्यम से एक करोड़ से अधिक पांडुलिपियों को डिजिटल फॉर्म में बदला जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार
    Next Article सीसीएल के गिद्दी ए परियोजना में सीबीआई का छापा
    shivam kumar

      Related Posts

      महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

      November 9, 2026

      दीपावली 2026: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी, कहा- नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों से देश को सुरक्षित करना है

      November 9, 2026

      सरहद पर कैसे मनाते हैं जवान दिवाली? जीरो लाइन पर दीये जलाकर देश की सुरक्षा का दिया भरोसा

      November 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से बिहार में बंधक बनाए गए झारखंड के आठ श्रमिक मुक्त
      • झारखंड के नौ जिलों में 11 नवंबर को बारिश के आसार
      • छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हुई एनडीआरएफ, धुर्वा के आसपास किया फ्लैग मार्च
      • निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत
      • महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version