Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बीडीओ और प्रमुख के बीच बढ़ा विवाद, अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे जनप्रतिनिधि
    Top Story

    बीडीओ और प्रमुख के बीच बढ़ा विवाद, अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे जनप्रतिनिधि

    shivam kumarBy shivam kumarMay 8, 2025Updated:May 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर। जिले के पालोजोरी ब्लॉक में महिला प्रमुख उषा किरण मरांडी के साथ पालोजोरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी आमिर हमजा द्वारा की गई बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीडीओ द्वारा की गई बदसलूकी के विरोध में प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्यों ने पालोजोरी प्रखंड कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

    बीडीओ आमिर हमजा पर महिला प्रमुख उषा किरण मरांडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रखंड में चल रहे भ्रष्टाचार और मनमानी को लेकर जब वह बीडीओ के पास शिकायत करने गईं तो बीडीओ आमिर हमजा द्वारा यह कहकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया कि आपका चेहरा देखते ही उनका दिमाग खराब हो जाता है।

    यह कहते हुए बीडीओ साहब उन पर आग बबूला हो गए और उन्हें कार्यालय से बाहर निकाल दिया। शिकायतकर्ता उषा किरण मरांडी ने बताया कि बीडीओ आमिर हमजा आए दिन स्थानीय लोगों के साथ बदसलूकी करते हैं और उनकी शिकायत भी आती रहती है। इसीलिए आज पंचायत समिति सदस्य के लोगों ने प्रखंड कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया है। यह मांग कर रहे हैं कि जब तक इस बीडीओ को नहीं हटाया जाएगा तब तक धरना समाप्त नहीं होगा।

    वहीं पंचायत समिति सदस्यों के धरना प्रदर्शन को मजबूत करते हुए स्थानीय विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि बीडीओ की शिकायत उनके पास भी कई बार आई है। वह ब्लॉक की कई मीटिंग में पदाधिकारी के साथ गलत भाषा में बात भी करते हैं। बीडीओ के इस तरह के व्यवहार को देखते हुए विधायक द्वारा भी कई बार उन्हें फटकार लगाई गई है लेकिन बीडीओ आमिर हमजा अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जो विरोध प्रदर्शन शुरू किया है यह जायज है। विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि वह सरकार से मांग करेंगे कि बीडीओ को उनके पद से हटाकर कहीं पर पारा शिक्षक बना दिया जाए।

    वह कहीं से भी राज्य के अधिकारी बनने लायक नहीं हैं। वहीं विधायक चुन्ना सिंह ने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि जिस तरह से बीडीओ आमिर हमजा आए दिन स्थानीय लोगों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाए उसके बाद उनसे शो-कॉज पूछा जाए। बता दें कि धरना प्रदर्शन में बैठे पंचायत समिति के सदस्यों ने कहा कि बीडीओ पर जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिम्स में महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी, जांच के लिए समिति का गठन
    Next Article उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसा : 6 श्रद्धालुओं की मौत, एक गंभीर घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन

      November 14, 2026

      रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार

      November 14, 2026

      खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान की हलक में हाथ डालकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप
      • भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’
      • दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन
      • रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
      • खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version