भागलपुर। भागलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के प्रचार के लिये राहुल गांधी भागलपुर आये। उनके साथ मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव भी मंच पर मौजूद थे। राहुल गांधी ने निशाना साधते हुये कहा कि बीजेपी को 150 सीट से ज्यादा नहीं आने वाली। वहीं अग्निवीर योजना को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला बोला।
भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने रैली के जरिए सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मंच से कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। आरएसएस और बीजेपी संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। पूरे देश में कुछ ही लोग हैं जिनके पास पूरे हिन्दुस्तान का पैसा रखा हुआ है। नरेंद्र मोदी के हिन्दुस्तान में 70 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनकी आमदनी 100 रुपए से भी कम है।
राहुल गांधी ने इस चुनावी सभा में दावा किया कि इस बार बीजेपी को 150 सीट से ज्यादा सीटें नहीं मिलने वाली। इसलिए बीजेपी चाहे कितने भी दावे कर ले 150 सीट से ज्यादा नहीं ला पायेगी। 22-25 उद्योगपतियों का पैसा नरेंद्र मोदी ने 16 लाख करोड़ रुपए माफ किया है। हमारी सरकार बनेगी तो जितना अमीरों का माफ हुआ है हम गरीबों का लोन माफ करेंगे। हमारी सरकार आयेगी तो साल का एक लाख और महीने का 8500 रुपए उसके बैंक खाते में कांग्रेस पार्टी डालेगी ।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.


